गोद लेने के लिए कानूनी तौर पर तैयार बच्चे (जिन्हें कोई भी व्यक्ति गोद ले सकता है)

आखिरी अपडेट Sep 28, 2026

एक बच्चे को गोद लेने के लिए कानूनी तौर पर उपलब्ध करने पर ऐसे बच्चों को गैर-धार्मिक कानून के तहत गोद दिया जा सकता है। इसके बाद उस बच्चे का अपने असली माता-पिता के साथ कानूनी रिश्ता ख़त्म हो जाता है।

बाल कल्याण समिति जब एक बच्चे को गोद लेने के लिए उपलब्ध घोषित करने का फैसला लेती है, इसके पहले वह एक जांच  करती है, जिसमें कुछ जरूरी बातों को देखा जाता है:

• परिवीक्षा अधिकारी/सामाजिक कार्यकर्ता से मिली एक रिपोर्ट,

• बच्चे की राय या सहमति (अगर वे काफी बड़े हैं),

• जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल देखभाल संस्थान या विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी आदि द्वारा दिए गए जरूरी दस्तावेज़ और घोषणा-पत्र।

बच्चों को गोद देने के लिए इन बातों के पूरा होने के बाद ही  उन्हें कानूनी रूप से गोद के लिए उपलब्ध घोषित किया जाता है, जैसेः

• अनाथ बच्चे: बिना माता-पिता (असली या सौतेला) या बिना कानूनी अभिभावक के बच्चे, या वे बच्चे जिनके अभिभावक उनकी देखभाल करने के काबिल  नहीं हैं या करना नहीं चाहते।

• परित्यक्त बच्चे: ऐसे बच्चे जिन्हें उनके माता-पिता (जैविक या दत्तक) या अभिभावकों ने छोड़ दिया हो और जिन्हें बाल कल्याण समिति ने आधिकारिक तौर पर परित्यक्त/छोड़े गए बच्चे घोषित किया हो।

• खुद की इच्छा से दिए गए/सरेंडर  बच्चे: ऐसे बच्चे जिन्हें माता-पिता या अभिभावक ने अपनी इच्छा से छोड़ दिया हो, और जिन्हें बाल कल्याण समिति ने आधिकारिक तौर पर सरेंडर किया हुआ बच्चा घोषित किया हो।

• ऐसे माता-पिता का बच्चा जो मानसिक से कमजोर या जिनकी समझने-समझाने की क्षमता कम है।

• ऐसे बच्चे जो यौन हमले की घटना के कारण पैदा हुए हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों की जिम्मेदारी

बैंकों को अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकरण करने के लिए कहना चाहिए।

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

इस सबके बावजूद, शिकायत का समाधान न होने पर, आप उपभोक्ता मंचों से संपर्क हेतु किसी वकील की मदद ले सकते हैं।

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के खिलाफ उपभोक्ता शिकायतें

खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से खरीदे गए डिजिटल और अन्य उत्पादों से जुड़े अनुचित व्यापार व्‍यवहारों के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon