अगर एक भारतीय नागरिक किसी दूसरे देश से बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरण पूरे करने होंगे:
चरण 1:
जिस देश से आप बच्चा गोद ले रहे हैं, वहां के कानून के अनुसार गोद लेने की सारी ज़रूरी प्रक्रियाएँ पूरी करें।
चरण 2:
जिस देश से आप बच्चा गोद लेना चाहते हैं, वहां की संस्था पहले आपके ज़रूरी कागज़ और रिपोर्ट देखेगी। सब कुछ सही होने पर ही वह बच्चे को गोद लेने की मंज़ूरी देगी।अगर आपको यह जानना है कि कौन से कागज़ जमा करने हैं, तो आप उस संस्था से जानकारी ले सकते हैं।
इन रिपोर्टों की भी ज़रूरत होगी:
• होम स्टडी रिपोर्ट (परिवार और घर से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट)
• चाइल्ड स्टडी रिपोर्ट (बच्चे से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट)
• बच्चे की मेडिकल जांच रिपोर्ट
चरण 3:
अगर बच्चे के पास किसी दूसरे देश का पासपोर्ट है, तो उसे भारत आने के लिए भारतीय वीज़ा लेना होगा। इस वीजा के लिए आप उस देश में मौजूद भारतीय दूतावास में आवेदन कर सकते हैं।
चरण 4:
गोद लिए गए बच्चे को भारत लाने से पहले उसके लिए आव्रजन (इमिग्रेशन) की मंज़ूरी लेना ज़रूरी है। यह मंज़ूरी गृह मंत्रालय से, उस देश में मौजूद भारतीय दूतावास या उच्चायोग से ली जाती है।

