भारत के प्रवासी नागरिक (ओ.सी.आई) या भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक के लिए गोद लेने की प्रक्रिया (गैर-धार्मिक कानून)

आखिरी अपडेट Sep 28, 2026

अगर आप भारत के प्रवासी नागरिक (ओ.सी.आई) या भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं, तो बच्चे को गोद लेने के लिए नीचे दिए गए चरणों को पूरा करना होगा:

चरण 1: पहले यह तय करें कि आप बच्चा गोद ले सकते हैं या नहीं। इस प्रक्रिया से बच्चे को आप तभी गोद ले सकते हैं, जब आप एक ओ.सी.आई हो या भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक हों (यानी आप भारत में ही रहते हैं।)।

चरण 2: आपको पहले केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यह आपको बाल दत्तक ग्रहण संसाधन सूचना एवं मार्गदर्शन प्रणाली (CARINGS) की वेबसाइट पर ले  जाएगा, जहां आपको अपना आवेदन भरना होगा।

चरण 3: अपने आवेदन के साथ, जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे:

• फोटो

• पैन कार्ड

• जन्म प्रमाण-पत्र (अगर आप शादीशुदा हैं, तो अपने पति या पत्नी का भी जन्म प्रमाण पत्र)

• निवास प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड/वोटर कार्ड/पासपोर्ट/बिजली बिल/टेलीफोन बिल)

• पिछले साल की आय का प्रमाणपत्र (सैलरी स्लिप / सरकारी आय प्रमाण पत्र / आयकर रिटर्न)

• डॉक्टर का मेडिकल प्रमाण पत्र, जिससे यह साबित होता हो कि आप किसी भी पुरानी, ​​​​संक्रामक, घातक या जानलेवा बीमारी से पीड़ित नहीं हैं और गोद लेने के लिए स्वस्थ हैं (विवाहित जोड़े के मामलों में, पति या पत्नी का भी मेडिकल प्रमाण पत्र जरूरी है)

• शादी का प्रमाण-पत्र/तलाक के कागज़  या तलाक से जुड़ा कोर्ट का फैसला / कोर्ट से दी गयी घोषणा-पत्र या व्यक्तिगत कानून के तहत तलाक से जुड़ा हलफनामा/पति/पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) ।

चरण 4:

विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी (एस.ए.ए) आपके घर की जांच करेगी। इसके बाद तय होगा कि आपका बच्चा गोद लेने का आवेदन मंजूर होगा या नहीं। इस जांच का रिजल्ट CARINGS  (बाल दत्तक ग्रहण संसाधन सूचना एवं मार्गदर्शन प्रणाली) वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

चरण 5:

अगर आपका आवेदन  मंजूर हो जाता है, तो आपकी बारी के हिसाब से  CARINGS के जरिए एसएए (विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण) आपके पास तीन बच्चों की जानकारी भेजेगी। आप 48 घंटे के अंदर एक बच्चे को चुन सकते हैं। इसके बाद उस बच्चे की आपसे मुलाकात कराई जाएगी, ताकि देखा जा सके कि बच्चा और आप एक-दूसरे के लिए सही हैं या नहीं। यह प्रक्रिया 20 दिनों में पूरी होगी। अगर आप चुने हुए बच्चे को गोद लेने से मना कर देते हैं, तो आपका नाम गोद लेने वाली सूची में सबसे नीचे कर दिया जाएगा।

चरण 6:

बच्चा गोद लेने के बाद एस.ए.ए अगले दो साल तक हर छह महीने में बच्चे और परिवार की स्थिति देखेगी और रिपोर्ट तैयार करेगा। कोई भी दिक्कत होने पर, सलाह और मदद दी जाएगी। अगर बच्चे को गोद लेने के बाद कोई दिक्कत आती है, तो बच्चे को वापस ले लिया जा सकता है और बच्चे को दोबारा गोद देने के लिए रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

इस सबके बावजूद, शिकायत का समाधान न होने पर, आप उपभोक्ता मंचों से संपर्क हेतु किसी वकील की मदद ले सकते हैं।

ग्राहक दायित्व

ग्राहक को किसी तीसरे पक्ष के साथ भुगतान क्रेडेंशियल प्रकट नहीं करना चाहिए। यदि कोई ग्राहक ऐसा करता है तो लापरवाह के कारण देनदारी बढ़ जाएगी।

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के खिलाफ उपभोक्ता शिकायतें

खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से खरीदे गए डिजिटल और अन्य उत्पादों से जुड़े अनुचित व्यापार व्‍यवहारों के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon