खराब/असुरक्षित मोटर वाहन चलाना

आखिरी अपडेट Oct 31, 2022

आप न तो खुद ऐसा मोटर वाहन चला सकते हैं, और न ही किसी को चलाने की अनुमति दे सकते हैं, जिसमें कोई दोष है, जिसके बारे में आप (मालिक) जानते हैं या सामान्य देखभाल के माध्यम से जान सकते हैं, जो कार को अन्य व्यक्तियों या वाहनों के लिए खतरनाक बनाता है 1। उदाहरण के लिए, अगर आपके वाहन के ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, तो आपका वाहन दोषपूर्ण माना जाएगा।

दोषपूर्ण मोटर वाहन चलाने के लिए दंड इस प्रकार हैं 2 :

• अगर आप खराब मोटर वाहन चलाते हैं या किसी को चलाने की अनुमति देते हैं, तो आपको कम से कम 1,500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया जाएगा। लागू जुर्माना राशि राज्यों में भिन्न हो सकती है।

• अगर ऐसा वाहन दुर्घटना का कारण बनता है जिसके परिणामस्वरूप शारीरिक चोट या संपत्ति को नुकसान होता है:

  • तो पहले अपराध के लिए, आपको 5,000 रुपये के जुर्माने या 3 महीने तक की जेल या दोनों से दंडित किया जाएगा। लागू जुर्माना राशि राज्यों में भिन्न हो सकती है।
  • प्रत्येक बाद के अपराध के लिए, आपको 10,000 रुपये तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल की सजा दी जाएगी। लागू जुर्माना राशि राज्यों में भिन्न हो सकती है।

नीचे दो राज्यों के लिए जुर्माने की राशि दी गई है:

राज्य  अपराध अपराध की बारंबारता/वाहन का प्रकार जुर्माना राशि (भारतीय रुपयों में) 
दिल्ली असुरक्षित/दोषपूर्ण वाहन चलाना कोई भी अपराध 1,500
असुरक्षित/दोषपूर्ण वाहन चलाना, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना होती है जो शारीरिक चोट या संपत्ति को नुकसान पहुंचाती है। पहला अपराध 5,000
बाद का अपराध 10,000
कर्नाटक

 

असुरक्षित स्थिति में वाहन का प्रयोग

 

दो पहिया वाहन/तीन पहिया वाहन

 

1,500

 

हल्के मोटर वाहन, भारी मोटर वाहन और अन्य 3,000
  1. धारा 190(1)मोटर वाहन अधिनियम, 1988[]
  2. धारा 190(1), मोटर वाहन अधिनियम, 1988[]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

सेवाएं क्या हैं?

सेवा का अर्थ है लोगों को उपलब्ध कराई गई कोई भी गतिविधि, और इसमें बैंकिंग, वित्तपोषण, सूचना के प्रसारण संबंधी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

गति सीमा की अवहेलना

अधिकांश मार्ग और सड़कों पर संख्या के साथ एक चिन्ह होता है, जो उस मार्ग या सड़क के लिए अधिकतम गति सीमा को दर्शाता है

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon

बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाना

मोटर वाहनों को चलाने से पहले उनका पंजीकरण करना अनिवार्य है और अपने वाहन को पंजीकृत कराने के बाद, आपको एक पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना

आप वैकल्पिक रूप से इसे एक निर्धारित समय अवधि के भीतर, उस अधिकारी/प्राधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं, जो अलग अलग राज्यों में भिन्न होता है।