सेवाएं क्या हैं?

आखिरी अपडेट Sep 29, 2022

सेवा का अर्थ है लोगों को उपलब्ध कराई गई कोई भी गतिविधि, और इसमें बैंकिंग, वित्तपोषण, बीमा, परिवहन, प्रसंस्करण, विद्युत या अन्य ऊर्जा के सामान, दूरसंचार, ठहरने या खाने की व्‍यवस्‍था, आवास निर्माण, मनोरंजन, आमोद-प्रमोद, समाचार या सूचना के प्रसारण संबंधी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। ‘सेवाओं’ में कुछ भुगतान या अन्य लाभों के बदले में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे के लिए की गईं कोई भी गतिविधियां शामिल होती हैं, जैसे कि एक ऑफर के हिस्से के रूप में गिफ्ट वाउचर, आदि। उदाहरण के लिए, बाल कटाई, मेडिकल जांच, पैकिंग-ऍण्‍ड-मूविंग सेवाओं जैसी गतिविधियां, भुगतान के बदले आटा चक्‍की, मालिश, घड़ी-मरम्मत आदि को सेवाओं के रूप में माना जाएगा। मोटे तौर पर, सेवाओं में निम्‍नलिखित शामिल हो सकती हैं-

व्यावसायिक सेवाएं-व्यावसायिक सेवाएं ऐसी सेवाएं हैं जो किसी भी व्यवसाय के दैनिक कामकाज और गतिविधि में अपना सहयोग देती हैं, जैसे तकनीकी तंत्र, वेबसाइट होस्टिंग, कॉल सेंटर, बैंकिंग, परिवहन सेवा, दूरसंचार आदि।

व्यक्तिगत सेवाएं-आम तौर पर व्यक्तिगत सेवाओं की प्रकृति अधिक व्यक्तिवादी होती है, जैसे खानपान, होटल आवास, दवा, पेंटिंग, मूर्तिकला आदि।

सामाजिक सेवाएं-सामाजिक सेवाओं को आम तौर पर सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है, और इसमें आवास, वंचितों के लिए चिकित्सा देखभाल, प्राथमिक शिक्षा आदि जैसी सेवाएं शामिल होती हैं।

निःशुल्क सेवाएं

इसके अलावा, नि:शुल्क सेवाएं, आम तौर पर उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के दायरे में नहीं आती हैं। दूसरे शब्दों में, अनौपचारिक रूप से दी गयीं अदत्त सेवाएं, उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत नहीं आती हैं।

उदाहरण के लिए, यदि कोई व्‍यक्ति डॉक्टर के पास मेडिकल चेक-अप के लिए जाता है, लेकिन परिचित होने के नाते, डॉक्टर कोई शुल्क नहीं लेता है, तो रोगी बाद में किसी भी सेवा की कमी के लिए डॉक्टर पर मुकदमा नहीं कर सकता, क्योंकि वह सेवा निःशुल्क प्रदान की गयी थी। हालांकि, ट्रेन के लिए टिकट खरीदने वाला यात्री एक उपभोक्ता होता है, और खराब भोजन सेवा, खराब स्वच्छता मानकों आदि सहित सेवा की किसी भी कमी के लिए रेलवे पर मुकदमा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं क्या हैं

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं हैं, जो नागरिकों के लिए आवश्यक सेवाएं होती हैं।

उपभोक्ता अधिकार क्या होते हैं?

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वे अपने हितों के मद्देनज़र आत्मविश्वास से अपने विकल्‍प चुन सकें।

नि:शुल्क कानूनी सहायता क्या है?

समाज के कुछ वर्गों जैसे भिखारी, नि:शुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी जाकर कानूनी सहायता मांग सकता है।

नियोक्ता कर्मचारियों के वेतन से क्या काट सकते हैं?

किसी कर्मचारी से नियोक्ता या उनके एजेंट को देय भुगतान कटौती है। हालांकि, अगर किसी कर्मचारी को अच्छे कारणों से वेतन का नुकसान होता है |

LGBTQ+ व्यक्तियों के खिलाफ, चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा भेदभाव और उत्पीड़न

आपको डॉक्टरों, नर्सों, मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों इत्यादि, जैसे चिकित्सा कर्मियों द्वारा उत्पीड़न या भेदभाव का सामना करना पड़ सकता है।

इस कानून के तहत क्या अपराध और दंड आते हैं?

इस कानून के अंतर्गत प्रत्येक अपराध संज्ञेय, गैर-जमानती और गैर-संयोजनीय है। चिकित्सा पेशेवर या कोई भी व्यक्ति, जो एक पंजीकृत केंद्र का मालिक है
Crimes and Violence