बाल श्रम पुनर्वास-सह-कल्याण कोष

आखिरी अपडेट Jul 13, 2022

बाल श्रम पुनर्वास-सह-कल्याण कोष एक ऐसा कोष है जो हर एक या दो जिलों के लिए स्थापित किया जाता है। नियोक्ता द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना इस कोष में जमा किया जाता है। इसके अलावा, सरकार को प्रत्येक बच्चे या किशोर के लिए 15000 रुपये या उससे अधिक जमा करने होंगे, जिसके लिए नियोक्ता पर जुर्माना लगाया गया है। इस फंड की देखरेख बैंक द्वारा की जाती है। बैंक में जमा पैसे पर मिलने वाली ब्याज, बच्चे को दी जाती है।

बाल श्रम को रोकने के लिए एक निरीक्षक का कर्तव्य सरकार निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त करती है कि कोई अवैध रोजगार न हो और कानून के अनुसार किशोरों को अनुमत रोजगार दिया जाए। एक निरीक्षक या पुलिस अधिकारी का कर्तव्य है:

  • उन स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करना जहां बच्चों को काम करने की अनुमति नहीं है।
  • उन उद्योगों का निरीक्षण करना शुरू करें जहां पर बच्चों, किशोरों और किशोरियों को काम पर लगाया जाता है।
  • पारिवारिक उद्यमों में बच्चों की कामकाजी स्थितियों की जांच करना।
  • बाल श्रम की शिकायतों को स्वीकार करना और बाल श्रम के अवैध कृत्यों की न्यायालय में रिपोर्ट करना।
  • अगर संदेह है कि बच्चा 14 साल से कम उम्र का है, तो बच्चे की असल उम्र का पता लगाएं।

संस्था के नियोक्ता द्वारा बनाए गए रजिस्टर का निरीक्षण करें, जिसमें निम्नलिखित विवरण होगा:

  • नाम और बच्चे के जन्म की तारीख संबंधित दस्तावेजों के साथ काम पर रखने की तारीख आदि।
  • घंटे और काम की अवधि (आराम के घंटे सहित)।
  • बच्चा जो काम कर रहा है और उसकी प्रकृति।

सभी निरीक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि कोई बच्चा अवैध रूप से नियोजित किया जा रहा है, तो संबंधित नियोक्ता को 20000 रु. बाल श्रम पुनर्वास-सह-कल्याण कोष में जुर्माने के रूप में जमा कराए, जिसे बच्चा बाद में ले सकता है।

Comments

    असलम अंसारी

    August 8, 2023

    सर मेरा एक छोटा सा फेन का दुकान है
    एक परोसी अपना एक बचचा के सात आया ओर कुछ देर के बाद बाल श्रम का दावा दल हमारे दूकान मे आऐ
    ओर जबरन बचचा ले गया ओर हम लो बहुत बोला कि हमारा दुकान मै काम नही कर रहा है सर पर नही माना बोलेे
    कि बचचा का पापा का अधार काड लेकर आई ओर अपका बचचा को छोर देगे पर नही छोरा कुछ दीन तक ओफीस का चक्कर लगाते रहै ओर पे रबी कर बचचा को लयये ओर कुछ दीन कै बाद एक नोटीस जिसमे 20000 हजार का आया ओर मैरे उपार एफाईर हो गया है पर पता चला है बिस हजार का फाईन जमा कर देने पर भी कोट मै जब कैस खुलेगा तब भी फाईन देना होगा किया कानून ईसा ही है सर एक जगहा ही फाईन लेना चाहीये सर ईसके बारे मै कूछ जानकारी दे सर

    Alka Manral

    June 10, 2024

    आपके द्वारा बताए गए स्थितियों के बारे में समझने के लिए धन्यवाद। यह स्पष्ट नहीं है कि आपका दुकान किस जगह पर स्थित है और आपके व्यावसाय का क्या प्रकार है। यह जानकारी मुझे आपके सवाल को समझने में मदद करेगी।

    मैं सवाल 560 को स्पष्टतः समझता हूँ। मैं उसका सही और संभावित समाधान तलाश करूंगा और आपको एक स्पष्ट उत्तर देने की कोशिश करूंगा।

    अगर आप आधे घर को व्यापार के लिए दे रहे हैं, तो सर्वेक्षण पर किराया वसूलने के लिए किरायानामा लिखवाना सही होगा। इसमें व्यापार की शर्तें, किराया, लिज़ डिपॉज़िट, और किसी भी अन्य महत्वपूर्ण शर्तों को स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया जाएगा। इसके साथ ही, व्यापार के लिए अटेस्टेड लीज़ और लाइसेंस के प्रमाण पत्र भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। आप अपने स्थानीय निगम या प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करके जान सकते हैं कि आपको किस प्रकार की अटेस्टेड दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

बाल विवाह की सूचना देना

सहित बाल विवाह की शिकायत कोई भी कर सकता है। बालक/बालिका खुद अपने बाल विवाह की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सेवाएं क्या हैं?

सेवा का अर्थ है लोगों को उपलब्ध कराई गई कोई भी गतिविधि, और इसमें बैंकिंग, वित्तपोषण, सूचना के प्रसारण संबंधी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी

प्रत्येक राज्य में बाल विवाह के मुद्दों को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (सीपीएमओ) नियुक्त किए जाते हैं।

बाल न्यायालय

यदि बोर्ड यह निर्णय लेता है कि प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद बच्चे पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, तो वह मामले को बाल न्यायालय में भेजता है।

बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना

आप निम्न तरीके से बाल श्रम के किसी भी कृत्य के बारे में शिकायत कर सकते हैं: