अगर गोद लेने की प्रक्रिया कानूनी रूप से मान्य नहीं है, तो गोद लिया गया बच्चा उस परिवार में कोई कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं करता। साथ ही, बच्चे के अपने जैविक परिवार से मिलने वाले अधिकार भी खत्म नहीं होते।

गोद लेने के प्रभाव

आखिरी अपडेट Sep 29, 2026

आपने चाहे किसी भी कानून के तहत बच्चे को गोद लिया हो, गोद लेने के बाद इसके प्रभाव इस प्रकार होंगे:

• गोद लेने वाले माता-पिता का बच्चा:
गोद लेने के बाद बच्चा कानूनी रूप से गोद लेने वाले माता-पिता का बच्चा माना जाएगा और गोद लेने वाले माता-पिता उस बच्चे के माता-पिता माने जाएंगे, जैसे कि वह बच्चा उनसे पैदा हुआ हो।यह अधिकार और जिम्मेदारियां हर मामले में  होगा।

• बच्चे के पारिवारिक रिश्ते / संबंध:
गोद लेने के बाद बच्चे का अपने जन्म देने वाले परिवार से कानूनी संबंध खत्म हो जाता है और उसकी जगह गोद लेने वाले परिवार के साथ नए परिवार के रिश्ते बन जाते हैं।हालांकि, हिंदू कानून के तहत गोद लेने के मामले में, बच्चा अभी भी अपने जन्म वाले परिवार में शादी नहीं कर सकता है।

• बच्चे के संपत्ति से जुड़े अधिकार:
गोद लेने से पहले अगर बच्चे के नाम पर संपत्ति थी, तो वह बच्चे की ही रहेगी। साथ ही, उस संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारियाँ भी बच्चे पर बनी रहेंगी, जैसे कि जन्म देने वाले परिवार के किसी सदस्य का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी हो, तो वह भी बनी रहेगी।

इसके अलावा, हिंदू कानून के तहत गोद लेने पर, जिस तारीख से बच्चे का गोद लेने का आदेश प्रभावी होता है, उस तारीख से:

• बच्चे के संपत्ति से जुड़े अधिकार:
गोद लिया गया बच्चा गोद लेने वाले माता-पिता की उस संपत्ति पर अपना अधिकार नहीं जता सकता, जो बच्चे को गोद लेने से पहले उस व्यक्ति के पास थी। साथ ही, गोद लेने के बाद भी गोद लेने वाले माता-पिता अपनी संपत्ति को अपने जीवनकाल में किसी को दे सकते हैं या वसीयत के जरिए किसी के नाम कर सकते हैं।

• कानूनी रूप से मान्य गोद लेने को रद्द करना:
एक बार गोद लेने की प्रक्रिया कानूनी रूप से पूरी हो जाने के बाद, उसे गोद लेने वाले माता-पिता या कोई अन्य व्यक्ति रद्द नहीं कर सकता है। इसी तरह, गोद लिया गया बच्चा भी गोद लेने को अस्वीकार करके वापस अपने जन्म वाले परिवार में नहीं जा सकता है। 

Comments

    नाम सोनाझारी कुमारी

    April 5, 2023

    नमस्कार सर मैं बात कर रहा हूं एक महिला का जो 20 साल पहले अपने मौसा मौसी के घर पली-बढ़ी और उसका गार्जियन मौसा मौसी ही बने और शादी विवाह भी की है पढ़ाई लिखाई का भी उन्हीं के द्वारा संपन्न कराया गया उस महिला के पास प्राइमरी से लेकर ग्रेजुएशन तक का डॉक्यूमेंट है जिस पर माता-पिता वही दोनों व्यक्ति बने हुए हैं लेकिन कोर्ट से उसका दत्तक ग्रहण का प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं और अब अपने संपत्ति में उसे हक देने से भी मना कर रहे हैं तो क्या उस व्यक्ति के संपत्ति में उस महिला को हक मिलेगी या अथवा नहीं

    Alka Manral

    June 10, 2024

    अभिभावकत्व, माता-पिता का स्थान नहीं है।

    जब तक कोई बच्चा गोद लिया नहीं जाता, यह नहीं कहा जा सकता कि बच्चा माता-पिता या मृतक से विरासत में प्राप्त करेगा।

    समस्त तथ्यों का गहन विचार कर, न्यायालय से बालक या बालिका को दत्तक संतान के रूप में घोषित कराना श्रेयस्कर होगा, जिससे समस्त वैधानिक परिणामों का अनुसरण सुनिश्चित हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

इस सबके बावजूद, शिकायत का समाधान न होने पर, आप उपभोक्ता मंचों से संपर्क हेतु किसी वकील की मदद ले सकते हैं।

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों की जिम्मेदारी

बैंकों को अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकरण करने के लिए कहना चाहिए।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के खिलाफ उपभोक्ता शिकायतें

खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से खरीदे गए डिजिटल और अन्य उत्पादों से जुड़े अनुचित व्यापार व्‍यवहारों के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं।