सौतेले माता-पिता द्वारा बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया (गैर-धार्मिक कानून)

आखिरी अपडेट Sep 28, 2026

अगर आप उस बच्चे के सौतेले माता-पिता हैं, जिसे आप गोद लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा  करें।

चरण 1:

आपको और आपके पति या पत्नी (बच्चे के असली माता-पिता) को CARA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको CARINGS पर भेज दिया जाएगा, जहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, नौकरी से जुड़ी जानकारी आदि भरनी होगी।

चरण 2:

इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, जो इस प्रकार हैं:

  • आप और आपके पति/पत्नी के पते का प्रमाण (निवास प्रमाण पत्र)।
  • ऊपर बताए गए पति-पत्नी (दोनों पक्षों) का कानूनी रूप से शादीशुदा  होने का प्रमाण-पत्र।
  • अगर बच्चे का असली माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई है, तो उनका मृत्यु प्रमाण-पत्र।
  • गोद लिए जाने वाले बच्चे, उसके असली माता-पिता, बच्चे को गोद लेने वाले पति या पत्नी और गवाहों की सत्यापित फोटो (Attested Photographs)।
  • जैसा कि चरण 3 में बताया गया है, उसके अनुसार, बाल कल्याण समिति (सी.डब्ल्यू.सी) से दिया गया अनुमति प्रपत्र।
  • कोर्ट द्वारा जारी किया गया गोद लेने का आदेश (Adoption Order), जैसा कि चरण 4 में बताया गया है।

चरण 3:

बच्चे को गोद लेने के लिए आपको सी.डब्ल्यू.सी से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए आपको यह फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपकी और आपके पति/पत्नी की सहमति भी दर्ज होगी। अगर दोनों पति-पत्नी अपनी-अपनी पिछली शादी से हुए बच्चों को गोद देने के लिए तैयार हैं, तो दोनों को अलग-अलग सहमति फॉर्म भरने होंगे।

चरण 4:

आपको अपने पति या पत्नी के साथ परिवार/जिला/शहर या सिविल कोर्ट में एक आवेदन दाखिल करना होगा। इसके बाद, आपको कोर्ट से गोद लेने के आदेश की एक प्रमाणित कॉपी लेनी होगी और उसकी एक कॉपी CARINGS की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों की जिम्मेदारी

बैंकों को अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकरण करने के लिए कहना चाहिए।

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

ग्राहक दायित्व

ग्राहक को किसी तीसरे पक्ष के साथ भुगतान क्रेडेंशियल प्रकट नहीं करना चाहिए। यदि कोई ग्राहक ऐसा करता है तो लापरवाह के कारण देनदारी बढ़ जाएगी।

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए दंड

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दंडित करने की शक्ति केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के पास होती है।

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

विवाद निपटान तंत्र के रूप में मध्यस्थता

मध्यस्थता एक आउट-ऑफ-कोर्ट समझौता है जहां पार्टियां कार्यवाही के तरीके को तय कर सकती हैं। यह विवादों के शीघ्र निपटारे में मदद करता है।