रिश्तेदारों के बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया (गैर-धार्मिक कानून)

आखिरी अपडेट Sep 28, 2026

अगर आप अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, तो गैर-धार्मिक कानून के तहत भारत में या भारत के बाहर भी बच्चे को गोद ले सकते हैं।

भारत में रहने वाले रिश्तेदारों के बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया

भारत में रहने वाले अपने रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेने के लिए, नीचे दिए गए चरणों को पूरा करें।

चरण 1:

सबसे पहले यह देखें कि क्या आप बच्चे को गोद ले सकते हैं।  इसके लिए आपका बच्चे से नीचे बताए गए रिश्तों में से कोई एक रिश्ता होना चाहिए:

  • आप उस बच्चे का चाचा या चाची हो,
  • आप उसके मामा या मामी हो,
  • आप उसके दादा-दादी हो,
  • आप उसके नाना-नानी हो।

आप या तो एक भारतीय नागरिक हों या अनिवासी भारतीय (एन.आर.आई) हों या भारतीय प्रवासी नागरिक (ओ.सी.आई) हों । इसके अलावा, आप भारत में कम-से-कम एक साल से में रह रहें हों।

चरण 2:

सबसे पहले CARA की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करें। इसके बाद आपको CARINGS पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।

वहाँ आपको कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, जैसे—

  • निवास प्रमाण-पत्र।
  • अगर बच्चा 5 साल से ज़्यादा का है, तो उस बच्चे की सहमति भी ज़रूरी होगी।
  • बच्चे के असली माता-पिता (Biological) की सहमति या बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा बच्चे के कानूनी अभिभावक को बच्चे को गोद देने की अनुमति देने वाला पत्र।
  • गोद लेने के लिए कोर्ट का आदेश, जैसा कि चरण 3 में बताया गया है।
  • आपका और आपके पति/पत्नी के रिश्ते, आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति की जानकारी देने वाला शपथ-पत्र (हलफनामा)।

चरण 3:

इसके बाद, आपको इस प्रारूप में गोद लेने के लिए एक आवेदन कोर्ट में  दाखिल करना होगा। एक बार आवेदन मिलने के बाद, आपको इसे CARINGS की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों के बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया

विदेश में रहने वाले अपने रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेने के लिए, नीचे दिए गए चरणों को पूरा करें।

चरण 1:

सबसे पहले यह देखें कि क्या आप बच्चे को गोद ले सकते हैं। अगर आप अनिवासी भारतीय (एन.आर.आई) या भारत के प्रवासी नागरिक (ओ.सी.आई) हैं, तो आप अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को गोद ले सकते हैं।

चरण 2:

आप जिस देश में रह रहें हैं, उयह संस्था अधिकृत विदेशी दत्तक ग्रहण एजेंसी (Authorised Foreign Adoption Agency) या केंद्रीय प्राधिकरण (Central Authority) हो सकती है।

अगर आपके देश में ऐसी कोई संस्था नहीं है, तो आप वहां के सरकारी विभाग या भारतीय दूतावास/उच्चायोग (अगर भारतीय नागरिक हैं) से पूछ / संपर्क कर सकते हैं। वह आपको घर की जाँच (होम स्टडी) और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।

चरण 3:

जरूरी दस्तावेज जमा करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया उस संस्था से पूछें, जिससे आप संपर्क कर रहे हैं।

चरण 4:

एक बार आपके दस्तावेज जमा हो जाने के बाद, वह संस्था आपका आवेदन जिला बाल संरक्षण इकाई (डी.सी.पी.यू) को आपके परिवार की जानकारी की रिपोर्ट (फैमिली बैकग्राउंड रिपोर्ट ) तैयार करने के लिए भेजेगी। इसके लिए आपको फीस भी देनी पड़ सकती है।

इस रिपोर्ट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां देखें। इसके बाद यह रिपोर्ट उस देश की संस्था को भेज दी जाएगी, जहाँ बच्चा गोद लिया जाएगा।

चरण 5:

जिस जिला में बच्चा रह रहा हो, उस जिले के कोर्ट में गोद लेने के लिए एक आवेदन दाखिल करें।आवेदन के साथ बच्चे के असली (Biological) माता-पिता की सहमति पत्र और दूसरे सभी दस्तावेजों भी जमा करने होंगे। ये सभी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:

  • अगर बच्चे की उम्र 5 साल से ज़्यादा है, तो उसकी सहमति भी ज़रूरी होगी।
  • जिस देश में बच्चे को ले जाना चाहते हैं, उस देश की अनुमति।
  • बच्चे के साथ आपका रिश्ता (वंशावली/फैमिली ट्री)
  • आपकी, बच्चे और उसके असली माता-पिता की हाल की पारिवारिक फोटो
  • बच्चे के असली माता-पिता की सहमति या बाल कल्याण समिति (सी.डब्ल्यू.सी) से बच्चे को उसके कानूनी अभिभावक गोद देने का अनुमति पत्र।
  • परिवार की जानकारी की रिपोर्ट (फैमिली बैकग्राउंड रिपोर्ट)

इसके बाद, कोर्ट के गोद लेने के आदेश की प्रमाणित (Certified) कापी जिला बाल संरक्षण इकाई (डी.सी.पी.यू) को दें।

चरण 6: जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) से गोद लेने का आदेश मिलने के 10 दिनों के अंदर, संबंधित संस्था गोद लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एन.ओ.सी) जारी कर देगी।

 

 

 

Comments

    अर्चना

    July 20, 2024

    मेरी पहले से 2 बेटी है और मैं एक शासकीय कर्मचारी हु तो क्या मैं तीसरी संतान बेटा गोद ले सकती हु।क्या मैं अपने चाचा चाची के बच्चे को गोद ले सकती हूं।

    Chand Hashmi

    August 31, 2026

    Mere Teen Bete hain Kiya Main Apne Reletive ki Beti God Le Sakta hun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों की जिम्मेदारी

बैंकों को अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकरण करने के लिए कहना चाहिए।

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

ग्राहक दायित्व

ग्राहक को किसी तीसरे पक्ष के साथ भुगतान क्रेडेंशियल प्रकट नहीं करना चाहिए। यदि कोई ग्राहक ऐसा करता है तो लापरवाह के कारण देनदारी बढ़ जाएगी।

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए दंड

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दंडित करने की शक्ति केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के पास होती है।

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

विवाद निपटान तंत्र के रूप में मध्यस्थता

मध्यस्थता एक आउट-ऑफ-कोर्ट समझौता है जहां पार्टियां कार्यवाही के तरीके को तय कर सकती हैं। यह विवादों के शीघ्र निपटारे में मदद करता है।