पारिवारिक बिजनेस में काम करने वाले बच्चे

आखिरी अपडेट Jul 13, 2022

बच्चों (14 वर्ष से कम उम्र) और किशोरों को पारिवारिक व्यवसाय में काम करने की अनुमति है।

पारिवारिक व्यवसाय

पारिवारिक व्यवसाय का मतलब किसी भी कार्य या उस व्यवसाय से है, जो परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाता है या चलाया जाता है। व्यवसाय परिवार (माता, पिता, भाई या बहन) या अन्य रिश्तेदार (पिता की बहन और भाई, या माता की बहन और भाई) द्वारा चलाया जा सकता है।

कार्य के प्रकार

यह ज़रूरी है कि पारिवारिक व्यवसाय में निम्नलिखित शामिल न हों:

  • खतरनाक पदार्थ या प्रक्रिया (कानून में इसके लिए एक शब्द है ‘खतरनाक’ व्यवसाय या प्रक्रिया)।
  • खान, जल्दी आग पकड़ने वाले पदार्थ और विस्फोटक।
  • बच्चों को पारिवारिक व्यवसाय में काम करने की अनुमति है, लेकिन बच्चे की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए:
  • उन्हें शिक्षा का अधिकार है।
  • उन्हें केवल स्कूल के बाद या छुट्टियों के दौरान ही काम करने की अनुमति है।
  • कानून के तहत माता-पिता का भी कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें।

कार्यरत किशोरों-किशोरियों के काम के घंटे और दिन

किशोरों को नियुक्त करते समय कुछ सामान्य नियमों का पालन किया जाना चाहिए (सिवाय जब वे परिवार या सरकार द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ काम कर रहे हों)।

एक दिन में एक किशोर:

  • उनसे एक बार में केवल अधिकतम 3 (तीन) घंटे तक ही काम कराया जा सकता है।
  • काम के दौरान उन्हें एक घंटे का आराम मिलना ही चाहिए।
  • उनसे एक दिन में 6 (छह) घंटे से अधिक समय तक काम नहीं लिया जा सकता है। इसमें वह समय भी शामिल है, जिसमें वह काम और आराम दोनों करते हैं।
  • उनसे शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच काम नहीं कराया जा सकता।
  • उनसे सामान्य काम के घंटों से अधिक काम नहीं कराया जा सकता।
  • वे एक ही दिन में दो नियोक्ताओं के साथ काम नहीं कर सकते।
  • इसके अलावा, उन्हें सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलना चाहिए!
  • यह दिन नियोक्ता द्वारा कार्यस्थल पर एक नोटिस में निर्दिष्ट किया जाएगा। नियोक्ता तीन महीने में एक बार से अधिक इस निर्दिष्ट अवकाश के दिन को नहीं बदल सकता।

यदि एक नियोक्ता के रूप में आप काम के घंटों और दिनों पर कानूनों का पालन नहीं करते हैं और अपने कर्तव्यों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको एक महीने तक की जेल हो सकती है या आप पर 10,000 तक रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों लगाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

बाल विवाह की सूचना देना

सहित बाल विवाह की शिकायत कोई भी कर सकता है। बालक/बालिका खुद अपने बाल विवाह की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सेवाएं क्या हैं?

सेवा का अर्थ है लोगों को उपलब्ध कराई गई कोई भी गतिविधि, और इसमें बैंकिंग, वित्तपोषण, सूचना के प्रसारण संबंधी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon

बाल न्यायालय

यदि बोर्ड यह निर्णय लेता है कि प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद बच्चे पर एक वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाना चाहिए, तो वह मामले को बाल न्यायालय में भेजता है।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी

प्रत्येक राज्य में बाल विवाह के मुद्दों को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (सीपीएमओ) नियुक्त किए जाते हैं।

बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना

आप निम्न तरीके से बाल श्रम के किसी भी कृत्य के बारे में शिकायत कर सकते हैं: