वस्तुएँ/ माल क्या है?

आखिरी अपडेट Sep 29, 2022

माल में पैसे के अलावा कुछ भी शामिल है, जो लोगों के द्वारा उपभोग के लिए निर्मित या उत्पादित किया जाता है। उपभोक्ता संरक्षण कानून के अनुसार, माल से आशय खाद्य-पदार्थ सहित सभी चल संपत्तियों से होता है। उपयोग के आधार पर माल दो प्रकार का होता है-

पूंजीगत सामान-पूंजीगत वस्तुओं का उपयोग अन्य वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, किसी कारखाने में लगी भारी मशीनरी।

उपभोक्ता वस्तुएं-उपभोक्ता वस्तुएँ प्रत्यक्ष उपभोग के लिए होती हैं। दूसरे शब्दों में, उपभोक्ता वस्तुओं का उपयोग नया माल बनाने के लिए नहीं किया जाता है।

उपभोक्ता संरक्षण कानून उपभोक्ता वस्तुओं पर लागू होते हैं, पूंजीगत वस्तुओं पर नहीं। एक हवाई जहाज़ एक पूंजीगत वस्तु हो सकता है, जब वह एक एयरलाइन कंपनी द्वारा परिवहन की सेवा प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है, और व्यक्तिगत आनंद के लिए उड़ाए जाने पर यह उपभोक्ता माल हो सकता है। सरकार जनता के हित में पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन और बिक्री को नियंत्रित करती है, जिसके लिए वह आवश्यकतानुसार वस्तुओं के उत्पादन को नियंत्रित या प्रतिबंधित भी कर सकती है। उदाहरण के लिए, पेट्रोलियम उत्पादन, बिक्री और मूल्य निर्धारण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं क्या हैं

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं हैं, जो नागरिकों के लिए आवश्यक सेवाएं होती हैं।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

इस सबके बावजूद, शिकायत का समाधान न होने पर, आप उपभोक्ता मंचों से संपर्क हेतु किसी वकील की मदद ले सकते हैं।

उपभोक्ता अधिकार क्या होते हैं?

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वे अपने हितों के मद्देनज़र आत्मविश्वास से अपने विकल्‍प चुन सकें।

चोरी क्या है?

जब कोई व्यक्ति बैमानी के इरादे से आपकी अनुमति के बिना आपकी संपत्ति ले लेता है तो उसे चोरी कहते हैं। चोरी भारत में एक अपराध है और ऐसा करने वाले व्यक्ति को 3 साल तक की जेल और/या जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। चोरी एक संज्ञेय (कोग्निजेबल) और गैर-जमानती अपराध है। निम्न […]
Crimes and Violence

नियोक्ता कर्मचारियों के वेतन से क्या काट सकते हैं?

किसी कर्मचारी से नियोक्ता या उनके एजेंट को देय भुगतान कटौती है। हालांकि, अगर किसी कर्मचारी को अच्छे कारणों से वेतन का नुकसान होता है |

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |