राशन कार्ड में बदलाव / परिवर्तन का अनुरोध

आखिरी अपडेट Jul 13, 2022

जब आप अपने राशन कार्ड में परिवर्तन का अनुरोध करते हैं, तो आपके द्वारा बताए गए विवरणों को बदल कर, आपको एक नया कार्ड दिया जाता है। राशन कार्ड के किन सूचनाओं में परिवर्तन किया जा सकता है उसका विस्तृत विवरण, और उसमें परिवर्तन हेतु की जाने वाली प्रक्रिया के लिए, नीचे पढ़े।

आप निम्नलिखित सूचनाओं में परिवर्तन करवा सकते हैं:

  • परिवार में सम्मिलित सदस्यों की संख्या में
  • आपका व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम, इत्यादि में
  • घर के मुखिया के विस्तृत विवरण में
  • पते के बदलाव में
  • आपके फोटो, और बायोमेट्रिक (अंगुलियों के छाप एवं आंखों के रेटिना स्कैन) विवरण में।
  • राशन कार्ड में सम्मिलित, परिवार के सदस्यों के किसी अन्य विवरण में।

अपने राशन कार्ड में परिवर्तन करवाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1-आपको मंडल कार्यालय जाना होगा, और आपको बताना होगा कि आप क्या परिवर्तन करवाना चाहते हैं। उसके आधार पर आपको प्रासंगिक आवेदन पत्र दिया जाएगा।

चरण 2-आपको आवेदन पत्र भरना होगा।

चरण 3-आपको अपेक्षित दस्तावेज़ें जमा करने होंगे। वे विवरण जिनमें आप परिवर्तन करवाना चाहते हैं उसके आधार पर आवश्यक दस्तावेज़ें, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप राशन कार्ड में परिवार के एक सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो आपको उसका जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।

चरण 4-आपको अपने दस्तावेज़ों को सत्यापन करवाना होगा।

चरण 5-आपको अपनी पावती पर्ची ले लेनी होगी।

चरण 6-उसके बाद आप अपना नया राशन कार्ड, स्वयं जा कर ले सकते हैं या उसे मंगवा सकते हैं। कुछ राज्यों में, इसे ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में, आपको इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

यदि आपको किसी अतिरिक्त सहायता और समर्थन की आवश्यकता है, तो कृपया यहाँ देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

पहचान प्रमाण प्राप्त करना (आईडी प्रूफ)

भारत में, अपने पहचान का प्रमाण प्राप्त करना सबसे महत्वपूर्ण काम है, क्योंकि पहचान प्रमाण पत्र में आपका व्यक्तिगत विवरण रहता है |

आयु का प्रमाण

आपके पहचान प्रमाण के विभिन्न सरकारी दस्तावेज़ों के लिए, आपको अपने आयु के प्रमाण का एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

LGBTQ+ व्यक्तियों के लिए लिंग पहचान का प्रमाण पत्र

लिंग की पहचान एक व्यक्ति की आत्म-पहचान को पुरूष, महिला, तीसरा लिंग (ट्रांसजेंडर) या अन्य निर्धारित किए गए वर्ग के रूप में संदर्भित करता है, जैसे इंटरसेक्स यानि मध्यलिंगी।

आधार कार्ड

आप आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते है, जिसे ई-आधार कहा जाता है, जो पासवर्ड-सुरक्षित एक वैध और सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ है।

एलजीबीटी व्यक्तियों के लिए राशन कार्ड

राशन कार्ड तब सहायक होते हैं, जब आप सरकार द्वारा स्थापित दुकानों से कम रियायती मूल्य पर आवश्यक चीजें, जैसे चावल, अनाज आदि लेना चाहते हैं।

आवास प्रमाण पत्र

आपकी पहचान प्रमाण के लिये, जारी किये जाने वाले किसी भी सरकारी दस्तावेज़ के लिए, आपको अपना आवास प्रमाण पत्र देना होगा |