सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना

आखिरी अपडेट Jul 12, 2022

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना एक अपराध है। यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते हुए पकड़े जाते हैं, तो कोई भी पुलिस अधिकारी आपको हिरासत में रोक सकता है, और अधिकतम 200 रुपये. का जुर्माना लगा सकता है।

आप निम्न स्थानों पर धूम्रपान नहीं कर सकते हैं:

  • होटलों में
  • रिफ्रेशमेंट रूम, दावत खाना (बैंक्वेट हॉल), डिस्कोथेक, कैंटीन, कॉफी हाउस, पब, बार, हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) का लाउंज, आदि में
  • कार्यस्थलों में
  • शॉपिंग मॉल में
  • सिनेमा हॉल में
  • सभागारों (ऑडिटोरियम) में
  • अस्पताल भवनों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में
  • रेलवे प्रतीक्षालय में
  • मनोरंजन केंद्रों में
  • सार्वजनिक कार्यालयों में
  • न्यायालयों के भवनों में
  • शिक्षण संस्थानों में
  • पुस्तकालयों में
  • सार्वजनिक सुविधाओं में

आप निर्धारित धूम्रपान क्षेत्रों में जैसे, 30 से अधिक कमरों वाले होटलों, हवाई अड्डों, या रेस्तराओं (जिनमें 30 से ज्‍़यादा लोग बैठ सकते हैं) में धूम्रपान कर सकते हैं।

आप पूरी तरह से खुले स्थानों पर, जैसे सड़कों या पार्कों में धूम्रपान कर सकते हैं। हालांकि बस स्टॉपों, रेलवे स्टेशनों या खुले सभागारों (ऑडिटोरियम) जैसी जगहों पर धूम्रपान करना अभी भी निषिद्ध है। यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान के मालिक हैं, तो आप यहां पढ़ें कि आपकी कानूनी जिम्मेदारियां क्या हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस सरकारी संसाधन को पढ़ें

Comments

    Deepak

    April 5, 2025

    Agar koi public place ya working place me smoking kar rha hai aur hume us se dikkat hai. Warning dene pe nahi samjh rha hai. Upar se kehta hai jo karna ho kar lo. Jaan ke cigarette peeta hai aur muh pe smoke maarta hai.
    Agar mai us ka challan karwana chahu to uska kya procedure hai.

    sisodia

    February 21, 2026

    हमारे दुकान के सामने स्मोकिंग करते हे रोकने पर लड़ने लगते हे क्या यह पब्लिक प्लेस नही हे ऐसा जानबूझ कर करते है roj ki bat he

    Sikha

    April 19, 2026

    क्या दुकान के सामने स्मोकिंग करना गलत है?
    हाँ, सार्वजनिक स्थान (Public Place) पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। यह नियम Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003(COTPA) के तहत लागू है।
    आप क्या कर सकते हैं (प्रक्रिया)
    1. पहले समझाने की कोशिश करें
    लोगों को बताएं कि सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग करना कानून के खिलाफ है।
    2. No Smoking बोर्ड लगाएँ
    दुकान के सामने “No Smoking – Smoking Prohibited” का बोर्ड लगा सकते हैं।
    3. पुलिस में शिकायत करें
    अगर लोग फिर भी रोज़ स्मोकिंग करके झगड़ा करते हैं, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दें। पुलिस COTPA के तहत जुर्माना लगा सकती है।
    4. नगर निगम / नगर पालिका को सूचना दें
    आप अपने क्षेत्र की नगरपालिका को भी शिकायत दे सकते हैं ताकि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान रोकने की कार्रवाई हो सके।
    5. डायल 112 पर कॉल
    अगर कोई झगड़ा या धमकी दे, तो तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस सहायता ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

सार्वजनिक धूम्रपान करने के खिलाफ, मालिकों की ज़‍िम्मेदारी

यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान के कामकाज के मालिक, प्रबंधक, पर्यवेक्षक या प्रभारी हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि : वहां कोई व्यक्ति धूम्रपान न करे

धूम्रपान क्षेत्र

आप निर्दिष्ट धूम्रपान क्षेत्रों में धूम्रपान कर सकते हैं, जैसे 30 से अधिक कमरों वाले होटलों, हवाई अड्डों, या 30 से अधिक लोगों के लिए बैठ कर खाने की व्‍यवस्‍था रखने वाले रेस्तराओं में, जहां धूम्रपान करने वालों के लिए एक अलग से क्षेत्र बनाया जाता है।

शैक्षणिक संस्थानों में धूम्रपान

किसी भी शैक्षणिक संस्थान को ऐसे स्थान या केंद्र के रूप में परिभाषित किया जाता है जहां शिक्षा प्रदान की जाती है, और इसमें स्कूल, कॉलेज, उच्च शिक्षा के संस्थान आदि, शामिल हैं।

सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर चेतावनी के लेबल

सभी सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर होने चाहिए

अफीम और अफीम पॉपी

अफीम, अफीम पॉपी का ठोस रस है, जो पौधे का आधार होता है जिससे अफीम निकाली जाती है। इसमें मॉर्फीन का 0.2 % से कम कोई भी प्रिपेरेशन शामिल नहीं है।

धूम्रपान उल्लंघन अपराध के खिलाफ अपील

आप अदालत द्वारा किए गए किसी भी फैसले, जैसे सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त करने, या उसके के संबंध में लागत भरने, के खिलाफ हमेशा अपील कर सकते हैं।