हिंदू कानून के तहत गोद लेने की प्रक्रिया

आखिरी अपडेट Sep 28, 2026

हिंदू कानून के तहत गोद लेने के लिए कोई तय प्रक्रिया नहीं है।आपको किसी खास दिए गए नियमों को मानना जरूरी नहीं होता, लेकिन कुछ मामलों में गोद लेने का दस्तावेज़ (Adoption Deed) बनवाना पड़ सकता है।

गोद लेने की प्रक्रिया और इस दस्तावेज़ के प्रारूप के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप किसी वकील से सलाह ले सकते हैं।

अगर आप एक अभिभावक हैं

अगर आप बच्चे के अभिभावक (Guardian) हैं, तो कुछ मामलों में बच्चे को गोद लेने या गोद देने के लिए आपको कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। ये मामले इस प्रकार हैं:

• जब माता और पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो;

• जब बच्चे के माता और पिता दोनों ने पूरी तरह से सांसारिक जीवन  को त्याग दिया हो।

• जब बच्चे के पिता और माता दोनों ने बच्चे को छोड़ दिया हो।

• जब संबंधित कोर्ट ने बच्चे के माता-पिता दोनों को मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर दिया हो।

• जब बच्चे के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

न्यायालयों की भूमिका

गोद लेने की प्रक्रिया के दौरान कोर्ट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोर्ट द्वारा निभाई गई कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं नीचे दी गई हैं |

ऑनलाइन बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों की जिम्मेदारी

बैंकों को अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन के लिए अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकरण करने के लिए कहना चाहिए।

ग्राहक दायित्व

ग्राहक को किसी तीसरे पक्ष के साथ भुगतान क्रेडेंशियल प्रकट नहीं करना चाहिए। यदि कोई ग्राहक ऐसा करता है तो लापरवाह के कारण देनदारी बढ़ जाएगी।

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए दंड

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दंडित करने की शक्ति केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के पास होती है।

विवाद निपटान तंत्र के रूप में मध्यस्थता

मध्यस्थता एक आउट-ऑफ-कोर्ट समझौता है जहां पार्टियां कार्यवाही के तरीके को तय कर सकती हैं। यह विवादों के शीघ्र निपटारे में मदद करता है।

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |