आप इस कानून के तहत शिकायत कब दर्ज कर सकते हैं, इसकी कोई समय सीमा नहीं है। आप शादी के बाद कभी भी दहेज की शिकायत दर्ज करा सकती हैं। हालांकि, आप तलाक के बाद दहेज की शिकायत दर्ज नहीं करा सकती हैं।
दहेज लेने, देने, मांगने और इसका विज्ञापन देना अवैध है। अगर आपको अपनी शादी के समय दहेज देना पड़ा है या आपके परिवार के किसी व्यक्ति ने आपकी ओर से दहेज दिया है या आप व्यक्तिगत रूप से किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसे शादी के लिए दहेज देना पड़ा है। निम्न विकल्पों में से किसी भी विकल्प से आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- स्थानीय थाने में एफआईआरदर्ज करें।
- अपने जिले के दहेज निषेध अधिकारी से शिकायत करें।
- दहेज के मामले के लिए उपयुक्त न्यायिक प्राधिकरण (मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट या न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) को लिखें।
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी सामाजिक कल्याण संस्थान या मान्यता प्राप्त कल्याण संगठन से संपर्क करें और उनके माध्यम से अपनी शिकायत पर कार्रवाई करें।
अगर आपको दहेज देने के लिए मजबूर किया गया है तब भी आप अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
अगर आपको दहेज देने के लिए मजबूर किया गया है और आपने पुलिस में शिकायत की तो दहेज के अपराध का आरोप आपके खिलाफ नहीं लगाया जाएगा।

