पॉपी स्ट्रॉ

आखिरी अपडेट Oct 4, 2022

ट्रिगर वॉर्निंग: निम्नलिखित विषय सूची में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

पॉपी स्ट्रॉ का उत्पादन, निर्माण, कब्जा, परिवहन, आयात, निर्यात, बिक्री, खरीद, इसका इस्तेमाल और गोदाम में रखना अवैध है। इनमें से किसी भी गतिविधि की सजा उसके प्राकार की बजाय इसमें शामिल पॉपी स्ट्रॉ की मात्रा के समानुपाती होती है।

• छोटी मात्रा (1 किलो)-1 साल तक की जेल और/या 10,000 रुपये तक का जुर्माना

• 1 किलो से 50 किलो-10 साल तक की जेल और 1 लाख रुपए तक का जुर्माना

• व्यावसायिक मात्रा (50 किलो)-10 से 20 साल के बीच की जेल और 1 लाख से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना। कोर्ट 2 लाख से ज्यादा जुर्माना भी लगा सकती है।

कंसन्ट्रेटिड पॉपी स्ट्रॉ 

कंसन्ट्रेटिड पॉपी स्ट्रॉ अफीम के भूसे से मिलता है। कंसन्ट्रेटिड पॉपी स्ट्रॉ से संबंधित गतिविधियों के लिए दंड पॉपी स्ट्रा से अलग होता है।

• छोटी मात्रा (20 ग्राम)-1 साल तक की जेल और/या 10,000 रुपये तक का जुर्माना

• 20 ग्राम-500 ग्राम-10 साल तक की जेल और 1 लाख रुपए तक का जुर्माना

• व्यावसायिक मात्रा (500 ग्राम)-10 से 20 साल की जेल और 1 लाख से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना। कोर्ट 2 लाख से ज्यादा जुर्माना भी लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

अफीम और अफीम पॉपी

अफीम, अफीम पॉपी का ठोस रस है, जो पौधे का आधार होता है जिससे अफीम निकाली जाती है। इसमें मॉर्फीन का 0.2 % से कम कोई भी प्रिपेरेशन शामिल नहीं है।