आमतौर पर, आपराधिक कानून में शिकायत करने वाले व्यक्ति पर ही अपराध साबित करने की जिम्मेदारी होती है।
लेकिन दहेज के मामलों में जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत है, उसे यह साबित करना होता है कि वह निर्दोष हैं।
उदाहरण के लिए, अगर सिमरन शिकायत करती है कि राज ने उसके परिवार से दहेज मांगा है। इस स्थिति में, राज को यह साबित करना होगा कि उसने दहेज नहीं मांगा है।

