स्टाकिंग क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

यदि कोई व्यक्ति किसी की रूचि या सहमति न होने के बावजूद बार-बार किसी महिला का पीछा करता है, उससे संपर्क करता है या उसकी निगरानी करता है, तो इसे स्टाकिंग कहा जाता है। ‘स्टाकिंग’ किसी व्यक्ति द्वारा की जाने वाली कई गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जिसे करने पर पीड़िता का जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कानून के तहत, केवल पुरुष को ही इस अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

शारीरिक रूप से या फोन पर या यहां तक ​​कि ऑनलाइन भी स्टाकिंग की जा सकती है। पीछा करने का अपराध निम्न है:

बार-बार या लगातार पीछा करना।

उदाहरण के लिए, महिला की इच्छा न होने के बावजूद भी अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन किसी महिला को प्रेम पत्र भेजता है।

अगर कोई व्यक्ति किसी को असहज, प्रताड़ित, उत्पीड़ित कर या डरा-धमका कर आघात पहुँचाता है।

यह शारीरिक, भावनात्मक या मनोवैज्ञानिक हो सकता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी अन्य महिला के ऑफिस में बार-बार फूल भेजे जाते हैं और ऐसा करना उसके लिए ऑफिस में उपहास का विषय बनाता है।

यह व्यक्तिगत स्पेस पर आक्रमण है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन किसी महिला के कार्यस्थल तक पीछा किया जाता है।

किसी की सहमति के बिना महिला के साथ संबंध या व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने का प्रयास करना।

उदाहरण के लिए, यदि कोई उससे रिप्लाई की उम्मीद में किसी महिला को कई सारे व्हाट्सएप मैसेज भेजता है। ऑनलाइन स्टाकिंग करने पर जुर्माने के साथ तीन साल तक की जेल की सजा है। बार-बार अपराध करने वालों के लिए, यह सजा और अधिक है, यानी जुर्माना के साथ पांच साल तक की जेल।

फिजिकल स्टाकिंग क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

शारीरिक रूप से किसी की स्टाकिंग करना अपराध है, यानी किसी व्यक्ति के द्वारा एक महिला का पीछा करना, जहां भी वह जाती है और उसकी रूचि न होने के बावजूद भी उस महिला से संपर्क करने की कोशिश करना । कानून के तहत, केवल पुरुष को ही इस अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

फिजिकल स्टाकिंग के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

• प्रतिदिन किसी महिला के घर के बाहर प्रतीक्षा करना, उसके रुचि न होने के बावजूद भी प्रतिदिन उसे गिफ्ट और पत्र भेजना।

• किसी महिला का उनके कार्यस्थल से उन स्थानों तक पीछा करना जहां वो नियमित रूप से जाती है।

• बार-बार प्यार का इजहार करना या यौन सम्बन्ध की मांग या अनुरोध करना।

फिजिकल स्टाकिंग करने पर तीन साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार अपराध करने वालों के लिए, यह सजा और अधिक है, यानी जुर्माने के साथ पांच साल तक की जेल।

फोन पर स्टाकिंग कैसे होती है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

यदि कोई व्यक्ति किसी महिला से बार-बार फोन, मैसेज या टेलीफोन के जरिए संपर्क करता है तो ऐसा करना कानून के तहत अपराध है। कानून के तहत केवल पुरुष को ही ऐसे अपराधों के लिए दंडित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी महिला के फोन पर संदेश भेजना या उसके तरफ से स्पष्ट अरुचि के बावजूद भी उससे मिलने या यौन सम्बन्ध के लिए माँग करना।

फोन पर स्टाकिंग करने पर जुर्माना के साथ तीन साल तक की जेल की सजा है। बार-बार अपराध करने वालों के लिए, यह सजा और अधिक है, यानी जुर्माना के साथ पांच साल तक की जेल।

साइबर स्टाकिंग क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

यदि कोई व्यक्ति ईमेल, सोशल नेटवर्क और व्हाट्सएप आदि जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से इंटरनेट पर किसी महिला की गतिविधि पर लगातार नजर रखता है या उसका पीछा करता है या फॉलो करता है, तो यह साइबर स्टाकिंग का अपराध है।

साइबर स्टाकिंग के कुछ सामान्य रूप हैं, जैसे:

• सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर किसी व्यक्ति के द्वारा लगातार संपर्क करना, उदाहरण के लिए, व्हाट्सएप और फेसबुक।

• किसी की सभी व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीरें प्राप्त करने के लिए और उनके खिलाफ इसका इस्तेमाल करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना।

• अश्लील फोटो और वीडियो, धमकियों और गालियों के साथ नग्न या विकृत चित्रों को प्रदर्शित करने वाला ईमेल भेजना।

• इंटरनेट पर या अश्लील वेबसाइट पर किसी की अश्लील/नग्न तस्वीरें पोस्ट करना।

• कंप्यूटर के वेबकैम या कंप्यूटर डिवाइस तक पहुंच कर किसी महिला की गतिविधि की निगरानी करना।

ऑनलाइन स्टाकिंग के लिए जुर्माने के साथ तीन साल तक की जेल की सजा है। बार-बार अपराध करने वालों के लिए, यह सजा और अधिक है, यानी जुर्माने के साथ पांच साल तक की जेल।