यहां वायु प्रदूषण से जुड़े कानूनों के अलावा, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए आम उपायों पर भी बात होगी।
वायु प्रदूषण
यह लेख वायु प्रदूषण के कारणों और भारत में इससे संबंधित कानून पर चर्चा करता है और आपको यह समझने में मदद करता है कि वायु प्रदूषण से प्रभावित होने पर आप क्या कदम उठा सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981, वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) नियम, 1982 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) (केंद्र शासित प्रदेश) नियम, 1983 में उल्लिखित कानूनों का वर्णन किया गया है।