चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा और यौन हिंसा के बारे में जानकारी है, जो कुछ पाठकों को परेशान और विचलित कर सकती है।

बलात्कार

बलात्कार एक अपराध है। यह तब होता है, जब कोई पुरुष किसी महिला के साथ उसकी सहमति के बिना यौन संबंध बनाता है। इस लेख में हम कानून के तहत बलात्कार और सहमति का अर्थ, बलात्कार से निपटने वाला कानून, बलात्कार की सजा और अपराध के बाद सर्वाइवर के अधिकारों पर बात करेंगे। भारतीय न्याय संहिता, 2023 में धारा 63 से 73 तक बलात्कार पर कानून दिए गए हैं। बलात्कार के मामलों की जांच और अभियोजन में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में दी गई है और गवाहों को भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 में शामिल किया गया है।