भारतीय न्याय संहिता के तहत, महिला का मतलब हर उम्र की महिलाओं से है।

बलात्कार क्या है?

आखिरी अपडेट May 1, 2025

चेतावनीः दी गई जानकारी शारीरिक हिंसा और यौन हिंसा के बारे में जानकारी है, जो कुछ पाठकों को परेशान और विचलित कर सकती है।

बलात्कार एक अपराध है। यह तब होता है, जब कोई पुरुष किसी महिला के साथ उसकी इच्छा के खिलाफ या उसकी सहमति के बिना यौन संबंध (संभोग करना) बनाता है। 

कोई पुरुष बलात्कारी तब साबित होता है, जब वह महिला के सहमति न देने पर भी : 1

  • अपने लिंग या शरीर के किसी दूसरे भाग को (किसी भी हद तक) महिला की योनि, मुंह, मूत्रमार्ग या गुदा में डालता है, या उसे अपने या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है, या
  • किसी वस्तु को महिला की योनि, मुंह, मूत्रमार्ग, या गुदा में डालता है, या उसे अपने या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है, या
  • किसी महिला के शरीर के किसी हिस्से में हेरफेर करके उसकी योनि, मूत्रमार्ग या गुदा में प्रवेश कराना, या उसे अपने साथ या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर करता है, या 
  • महिला की योनि, गुदा या मूत्रमार्ग पर अपना मुंह लगाता है, या उससे या किसी दूसरे व्यक्ति से ऐसा करवाता है।

मेडिकल प्रक्रिया या हस्तक्षेप को बलात्कार नहीं माना जाता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई डाॅक्टर इलाज की प्रक्रिया के तहत रोगी के निजी अंगों की जांच करता है, तो यह बलात्कार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

सर्वाइवर्स के लिए मेडिको-लीगल गाइड

यह गाइड आपकी कैसे मदद कर सकती है? न्याया की मेडिको-लीगल एक्जामिनेशन पर तैयार, यह गाइड यौन उत्पीड़न के सर्वाइवर (यानी पीड़ित महिला ) को इस जांच प्रकिया को समझाने में मदद करती है। यह  गाइड सर्वाइवर को कुछ ऐसी चीजों की भी जानकारी देती है, जिन्हें इस वक्त ध्यान में रखना जरूरी होता है।  […]
Crimes and Violence

कानून क्या कहता है कि आप क्या कर सकते हैं/क्या नहीं कर सकते हैं?

ऐसा कुछ भी जो अदालतों के अधिकारियों का अपमान करता है उसे अवमानना ​​​​माना जा सकता है, पर कानून में कुछ अपवाद दिए गए हैं।

बलपूर्वक यौन व्यवहार क्या है?

भारत में वैवाहिक बलात्कार कोई अपराध नहीं है और अगर पति ने पत्नी के साथ बलात्कार किया है तो वह पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करा सकती है।
Crimes and Violence

सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) क्या है?

बलात्कार के इरादे से जब कई लोग/लोगों का समूह किसी महिला के साथ रेप करता है, तो यह सामूहिक बलात्कार कहलाता है।
Crimes and Violence

LGBTQ+ व्यक्ति को उत्पीड़न और हिंसा की संभावनाएं

आपको निम्नलिखित कारणों के चलते कई तरह के उत्पीड़न या हिंसा का सामना करना पड़ सकता है:
Crimes and Violence

LGBTQ + व्यक्तियों के प्रति यौन हिंसा

यदि आप किसी यौन हिंसा का सामना करते हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसके साथ यौन हिंसा हुई है, तो आपको निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए: तत्काल सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करें। नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत करें। यौन हिंसा यदि आपने किसी भी प्रकार की यौन हिंसा का सामना […]
Crimes and Violence