राज्य चुनाव क्या हैं?

आखिरी अपडेट Sep 24, 2024

राज्य चुनावों के माध्यम से आप राज्य विधानमंडल के सदस्यों का चुनाव करते हैं। ये सदस्य ही राज्य स्तर पर आपके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य विधानमंडल में विधान परिषद (उच्च सदन) हो या न हो, लेकिन विधानसभा (निचला सदन) हमेशा होती है।

किसी राज्य के निचले सदन यानी विधानसभा के हर सदस्य को 5 साल के लिए चुना जाता है, और उच्च सदन यानी विधान परिषद के हर सदस्य को 6 साल के लिए चुना जाता है। राज्य विधानमंडल के सदस्यों की संख्या हर राज्य में अलग-अलग होती है। यह संख्या हर राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल में सदस्यों की संख्या पुड्डचेरी की तुलना में काफी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों पर गाइड

गाइड में किन कानूनों पर बात होगी? इस गाइड में, भारत के संविधान में शामिल ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 और ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2020 के प्रावधानों पर बात होगी। ऐसे कानून क्यों बनाए गए? सामाजिक स्वीकृति की कमी के कारण ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज का हिस्सा नहीं माना जाता […]
citizen rights icon

लोकसभा चुनाव (आम चुनाव) क्या हैं?

लोकसभा चुनाव के माध्यम से आप संसद सदस्यों (सांसदों) का चुनाव करते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर आपके निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकसभा चुनावों में चुने हुए प्रतिनिधि संसद के निचले सदन (लोक सभा) में 5 साल  के लिए चुने जाते  है।  लोकसभा चुनाव यह भी तय करते हैं कि हमारे देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। इन चुनावों में जीतने वाली पार्टी तय करती है कि वह किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त करेगी।

क्या चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है?

चुनाव प्रचार या चुनाव से संबंधित किसी भी यात्रा के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी वाहनों के उपयोग की अनुमति नहीं होती है।

वोटर हेल्पलाइन नंबर क्या है?

राष्ट्रीय, राज्य और जिला संपर्क केंद्र टोल.फ्री नंबर 1950 है। यह नंबर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहता है। इसमें एक एजेंट आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी मांगेगा और फिर आप किसी भी मुद्दे पर मदद मांग सकते हैं। आप […]

क्या दूरदर्शन / टेलीविजन पर चुनाव प्रचार के लिए कोई कानून है?

किसी क्रिकेट मैच के सीधे प्रसारण के दौरान, राजनेताओं की फोटो दिखाने वाले विज्ञापनों को बीच में नहीं चलाया जा सकता है।

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।