यदि कोई भी आपकी पहचान या यौन अभिविन्यास को उजागर करने के लिए धमकी देता है, और अपनी चुप्पी बनाए रखने के लिए पैसे या कुछ और महंगी चीज मांगता है, तो वे जबरन वसूली करने का अपराध कर रहे हैं। यहां तक कि इस प्रक्रिया में आपको घायल करने की धमकी भी, जबरन वसूली के अपराध के रूप में मानी जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि कोई आपसे आपकी लिंग पहचान को गुप्त रखने के बदले में आपसे पैसे मांगता है, तो यह जबरन वसूली का मामला है, जिसके लिए आपको पुलिस से शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
ऐसे मामलों में, आप हेल्पलाइन पर कॉल करके तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने यौन अभिविन्यास या लिंग पहचान की परवाह किए बिना पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। आप भारतीय दंड संहिता,1860 की धारा 383 के अंतर्गत पुलिस में एक प्राथिमिकी (एफआईआर) दर्ज करा सकते हैं।
आपसे कुछ काम कराने के लिए ब्लैकमेल करना
यदि कोई आपसे किसी काम कराने के बदले में, आपको शारीरिक या आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की धमकी देता है, तो यह ब्लैकमेल है और इसे कानूनी रूप से आपराधिक धमकी माना जाता है। आपकी पहचान या यौन अभिविन्यास को उजागर न करने के बदले में ऐसे काम करने के लिए कहा जा सकता है। कानूनन यह एक अपराधिक धमकी है, यदि निम्नलिखित चीज़ें आपसे करने के लिए कही जाती हैं तो:
ये गैरकानूनी काम, जैसे किसी कंपनी से निजी डेटा की चोरी करना आदि।
आपको किसी ऐसे कार्य करने से रोकना जो कानूनन आपको करना था, उदाहरण के लिए, आपने किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आपको ब्लैकमेल, मामला समाप्त करने के बदले में किया जा रहा है।
आपको भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 503 के अंतर्गत एक प्राथिमिकी (एफआईआर) दर्ज करानी होगी।
bapulal
October 16, 2022
लड़की द्वारा लड़के कों फ़सा कर पैसा मांगना और नहि देने पर ब्लेकमेल करने की दमकी देती है केश करके जेल भेजने जेसी दमकी देकर अपनी बहनों के acc, में पेसे डलवाती है कॉल करके भूला कर ऑनलाइन धमकी देना
Alka Manral
June 24, 2024
यह एक गंभीर मामला है जिसमें लड़की द्वारा लड़के के खिलाफ दबाव और धमकी कर रही हैं और उसके बहनों के खातों में पैसे डालवा रही हैं। इस प्रकार की धमकी देना, धोखाधड़ी, और चंदाचोरी, भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के तहत आ सकती है, जो कि भारतीय दण्ड संहिता द्वारा दंडनीय हैं।
आपको इस मामले को पुलिस के समक्ष रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। आप पुलिस स्टेशन में जाकर दोषी के खिलाफ इलाज कराने के लिए दोषी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपको अपनी पूरी प्रॉबलम को विवरण के साथ प्रस्तुत करना होगा और पुलिस आपकी बैतक लेती है और आवश्यक साक्ष्य संग्रह करती है। पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई करेगी
Moni
February 6, 2023
Ager koi ladki kisi ladke ko blackmail krti h ki usne uska use Kiya vo mar jayegi ager sadi nhi ki to use situation m ladke kya kre kuki ldke ne usse pyr kiya ho or ldki ne dokha diya ho to
…plz btatiye
Aachal singh
September 23, 2023
Please meri help kriye nhi to mujhe suside krna hoga😭😭
Shelly Jain
February 21, 2024
Swasthya aur kaanuni drishti se, Bharatiya kaanoon dvaara suicide ko pratibandhit kiya gaya hai. Kisi bhi attempt at suicide ko kaanooni apraadh ke taur par maana ja sakta hai, aur iske liye kathor kaanooni karyavaahi ki ja sakti hai. Agar aap ya koi aapke paas aise vichar ya anubhavon se joojh raha hai, to kripaya sahaayata ke liye sampark karein. Bharat mein samajik karyakartaon dwara sanchalit helpline number 9152987821 par call karein. Aur adhik sahayata ke liye, aap Nyaya website par bhi jaa sakte hain, jahan aapko relevant jaankari aur sahayata mil sakti hai.
Boby
October 10, 2024
Hi please🙏 help me 😭 I’m gay 2 ladke blackmail karte h meri family ki dhamki dete h ki tere private video or picture family ko bhej denge or pese ki dhamki dete pese 😭😭😭😭