लेन-देन /दहेज देना या लेना

आखिरी अपडेट Mar 11, 2026

कोई भी व्यक्ति जो:

  • दहेज देता है या
  • दहेज लेता है, और
  • कोई भी जो दहेज के लेन-देन में मदद करता है।

उसको कानून के तहत सजा दी जाएगी।

उदाहरण के लिए,
राज (दूल्हा) और सिमरन (दुल्हन) की शादी हो रही है। सिमरन के पिता अमरीश राज के पिता अनुपम को दहेज में 10 लाख रुपये और एक कार देते हैं।

कहानी 1: दहेज लेने में बिचौलिया/ब्रोकर शामिल हो: अगर यश (जो एक बिचाौलिया/ब्रोकर है) के द्वारा दहेज के लेने-देन की बात हो रही है और अमरीश शिकायत दर्ज करते हैं, तो इस कानून के तहत अनुपम और यश दोनों को सजा मिलेगी।

कहानी 2: जब दूल्हा दहेज लेने में शामिल हो: अगर राज दहेज मांगने की बातचीत में शामिल है, तो शिकायत दर्ज होने पर उस पर भी मुकदमा चलाया जाएगा।

कहानी 3: जब दहेज की शिकायत किसी और द्वारा की जाती है: अगर शिकायत किसी और द्वारा की जाती है, या अधिकारियों को पता चलता है कि दहेज दिया या लिया जा रहा है। इस स्थिति में, तीनों पक्ष यानी अनुपम, यश और अमरीश को सजा दी जाएगी। अगर दहेज की चर्चा में राज भी शामिल था, तो उसे भी सजा हो सकती है।

सजा में कम से कम पांच साल तक की जेल हो सकती है। अगर दहेज के पैसे 15,000 से कम है, तो जुर्माना 15,000 रुपये का होगा। वहीं अगर जुर्माना 15,000 रुपये से ज्यादा है, तो जुर्माना दहेज के पैसों के बराबर होगा।
उदाहरण के लिए, अगर दहेज के पैसे 30,00,000 है, तो जुर्माना 30,00,000 रुपये ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ क्रूर और अपमानजनक अत्याचार

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के खिलाफ किए गए निम्न में से किसी भी अपराध को कानून ने अत्याचार माना हैछ
citizen rights icon

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए दंड

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दंडित करने की शक्ति केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के पास होती है।

उत्पाद दायित्व क्या होता है?

उत्पाद में सेवा में कमी पाये जाने पर ग्राहक को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्पाद निर्माता या विक्रेता की जिम्मेदारी को रेखांकित करती है।

शिकायत करने के लिए शुल्क

प्रत्येक शिकायत एक नाम मात्र शुल्क के साथ होनी चाहिए जो किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से देय है।

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।