स्त्रीधन दहेज नहीं है। स्त्रीधन के अन्दर वे उपहार और कीमती सामान आते हैं, जो केवल महिला को दिया गया है। स्त्रीधन के साथ शादी करने की शर्त नहीं जुड़ी होती है, जो दहेज के साथ होती है।

दहेज क्या है?

आखिरी अपडेट Mar 11, 2026

दहेज कुछ भी हो सकता है, जिसका मूल्य नकद और संपत्ति में हो। यह दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को शादी करने की शर्त के तौर पर दिया जाता है।

कानून शादी के दौरान मंगेतर के परिवार के साथ उपहारों के लेन-देन को नहीं रोकता है। बल्कि कानून का मकसद उपहारों के लेन-देन के नाम पर होने वाली जबरदस्ती को रोकना है।

दुल्हन की तरफ से उपहार देना उसके परिवार की प्रथा के अनुसार और उनकी वित्तीय क्षमता के हिसाब से होना चाहिए। उदाहरण के लिए, कुछ समाजों में शादी में दुल्हन और दूल्हे, दोनों तरफ की महिला रिश्तेदारों को साड़ी और आभूषण दिए जाते हैं। यह उपहार का लेन-देन प्रथा के अनुसार होता है, इसलिए इसे दहेज नहीं माना जाएगा। कुछ उपहार देने के दूसरे रीति-रिवाज भी हो सकते हैं।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि दूल्हे का परिवार रिवाज के नाम पर दुल्हन के परिवार को उपहार देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, क्योंकि यह दहेज की मांग होगी।
आमतौर पर, दिए गए उपहार ऐसी कीमत के होने चाहिए, जो देने वाले व्यक्ति पर असाधारण वित्तीय बोझ न डालें।
उदाहरण के लिए, अगर दुल्हन के पिता को दूल्हे के परिवार के लिए उपहार खरीदने के लिए एक बड़ी कीमत का कर्ज लेना पड़ता है, तो इसे हम उनकी वित्तीय क्षमता के अनुसार दिया गया उपहार नहीं कह सकते हैं। यह उन पर ज्यादा आर्थिक बोझ हो सकता है और इसे दहेज का मामला कह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

विवाह के दौरान उपहारों की सूची बनाना

शादी में दूल्हा या दुल्हन द्वारा उनकी इच्छा से दिया गया उपहार या गिफ्ट देना दंडनीय नहीं है। दुल्हन: जब उपहार दुल्हन की ओर से या दुल्हन से संबंधित किसी व्यक्ति द्वारा दिए जाते हैं, तो ऐसे उपहार एक रीति-रिवाज के अनुसार होने चाहिए। उपहारों की कीमत बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कीमत ज्यादा […]
Crimes and Violence

क्या मेहर दहेज नहीं है?

मुस्लिम विवाह के दौरान दिया जाने वाला मेहर दहेज नहीं है, क्योंकि मेहर का लेन-देन धार्मिक और चली आ रही प्रथा के तौर पर होता है और यह कानूनी भी है।
Crimes and Violence

उपभोक्ता शिकायतों के प्रकार

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निम्नलिखित प्रकार की उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करने का अधिकार है |

उपभोक्ता शिकायत मंच

उपभोक्ता संरक्षण कानून संबद्ध प्राधिकरणों को निर्दिष्‍ट करता है कि कोई उपभोक्ता-अधिकारों का उल्‍लंघन होने पर उनसे संपर्क कर सकता है।

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए दंड

उपभोक्ता अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दंडित करने की शक्ति केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के पास होती है।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

इस सबके बावजूद, शिकायत का समाधान न होने पर, आप उपभोक्ता मंचों से संपर्क हेतु किसी वकील की मदद ले सकते हैं।