घरेलू हिंसा के खिलाफ सहायता और समर्थन प्राप्त करने में

आखिरी अपडेट Jul 13, 2022

घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करते समय, आपको अतिरिक्त सहायता और समर्थन की आवश्यकता हो सकती है, जिसे आप नीचे सूचीबद्ध किए गए अधिकारियों से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

समर्थन और सहायता

प्रोटेक्शन ऑफिसर

आप अपने जिले के प्रोटेक्शन ऑफिसर से भी संपर्क कर सकते हैं, जो आपको मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने में, आपको आश्रय गृह उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करते हैं, यदि आवश्यक हो, तो आपको उचित सेवा प्रदाताओं आदि के पास भेजते हैं।

एन.जी.ओ, सिविल सोसाइटी संगठन, सेवा प्रदाता

आप एन.जी.ओ, सिविल सोसाइटी संगठनों या सेवा प्रदाताओं से संपर्क कर सकते हैं जो आपकी सहायता कर सकते हैं और आपको सहायता प्रदान कर सकते हैं, जैसे कानूनी सहायता प्रदान करना, आपको अपने अधिकारों के बारे में जागरूक कराना, संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर से संपर्क कराना, आदि। संगठन के आधार पर, वे आपको आश्रय, रोजगार के अवसर और व्यावसायिक प्रशिक्षण, परामर्श आदि भी प्रदान कर सकते हैं। आपके द्वारा संपर्क किए गए संगठन के प्रकार पर निर्भर करते हुए, ये सेवाएं नि:शुल्क होंगी।

सेवा प्रदाताओं के पास स्वयं एक घरेलू घटना की रिपोर्ट रिकॉर्ड करने और संबंधित न्यायालय या प्रोटेक्शन ऑफिसर को आगे भेजने की भी शक्ति होती है। वे मेडिकल चेकअप कराने में भी आपकी सहायता कर सकते हैं, खासकर जब आप घायल हों और संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर या पुलिस स्टेशन को मेडिकल रिपोर्ट भेजते हैं।

कानूनी सहायता

वकील प्राप्त करना

आपके पास वकील के पास जाने का विकल्प है जो शिकायत दर्ज कराने में मार्गदर्शन करने से लेकर आपको अदालत तक पहुंचाने में आपकी सहायता कर सके। यदि आप वकील का खर्च वहन नहीं कर सकते, तो आप निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए अपने जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया को समझने के लिए यहां देखें। इसका पता कैसे लगाना है इसे लेकर यदि आप अनिश्चित हैं, तो आप प्रोटेक्शन ऑफिसर, एन.जी.ओ, सेवा प्रदाताओं आदि से सहायता करने को कह सकते हैं।

Comments

    Ritika sharma

    May 21, 2025

    Namaskar main Ritika Sharma Gaon khandsaal network Thana Jila Bijnor UP Mere sasur Ne mere upar dande se Mara maarpeet ki agale Din Mere bete ko bhi Mara mera beta 11 Sal Ka Hai Maine network Thane Mein complaint di thi lekin ine Logon Ne Koi karyvahi Nahin Ki Jiski vajah se main 4 ghante se thane Mein Baithi hun meri koi sunvaee nahin ho rahi hai na Hi Mera Pati teen Sal Se Mujhe kharcha de raha hai bacchon ka main Delhi mein Akele hi Palan poshan kar rahi hun mere pass koi aisa Karya Nahin Hai jisse Main Apne bacchon ka Palan poshan Karun Jitna Mujhse Hua Hai Maine uthana Kaha lekin ab mere pass paise nahin hai apne bacche ko Palan poshan karne ke liye lekin ab main Sasural I Hun To Mere Pati Ne Mere Kamre Mein Tala Maar Rakha Tha Mera Tala Todkar Apna Tala Maar Rakha tha mere pati aur sasur ne Jiski Maine complaint Ki Hai Thane Mein lekin Koi sunvaee Nahin ho rahi hai mera mobile number hai 7 42 8 181065

    Sikha

    July 3, 2025

    Aapki sthiti gambhir hai aur turant madad ki avashyakta hai. Kripya nimn likhit kadam uthaayein:wcso.in+2sbmurban.org+2nagarnigampanipat.in+2
    1. Mahila Helpline 1090: Uttar Pradesh Police ka Women Power Line 1090 ek 24×7 call center hai jo mahilaon ke saath hone wale hinsa, stalk karna, ya kisi bhi prakar ke utpeedan ke mamle mein turant madad karta hai. Aap bina police station jaaye bhi apni complaint darj kar sakti hain.
    2. Emergency Number 112: Yadi turant police madad chahiye to 112 par call karein.
    3. Mahila Aayog se Sampark: Aap rashtriya mahila aayog ki website ncw.nic.in par jaakar online shikayat darj kar sakti hain.
    4. Zila Mahila Kalyan Adhikari se Milna: Apne zila ke mahila kalyan adhikari se milkar apni samasya batayein.
    5. Kanooni Salah: Aap zila vidhik seva pradhikaran (DLSA) se muft kanooni salah aur madad prapt kar sakti hain.
    Aapki suraksha aur aapke bachchon ki bhalaai sarvopari hai. Upar diye gaye kadam uthaakar aap uchit madad prapt kar sakti hain.
    Answered by – Katyayani Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आपके पास कोई कानूनी सवाल है जो आप हमारे वकीलों और वालंटियर छात्रों से पूछना चाहते हैं?

Related Resources

घरेलू हिंसा के लिए आप किसके खिलाफ शिकायत कर सकते हैं?

प घरेलू हिंसा के लिए पुरुष और महिला दोनों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। आप निम्नलिखित के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं |
Crimes and Violence

घरेलू हिंसा के लिए परामर्श

अदालत या तो उत्पीड़क को या आपको, या तो अकेले या एक साथ, किसी सेवा प्रदाता नियुक्त काउंसलर से परामर्श करने का आदेश पारित कर सकती है।
Crimes and Violence

घरेलू हिंसा के लिए तत्काल सुरक्षा

यदि उत्पीड़क आदेश देने के बाद भी आपको परेशान कर रहा है, तो आप 6) अपने वकील को अदालत को सूचित करने को कह सकती हैं।
Crimes and Violence

प्रोटेक्शन ऑफिसर की भूमिका

दि आप घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो प्रोटेक्शन ऑफिसर आपके लिए संपर्क करने का पहला बिंदु होता है।
Crimes and Violence

भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों पर गाइड

गाइड में किन कानूनों पर बात होगी? इस गाइड में, भारत के संविधान में शामिल ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 और ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2020 के प्रावधानों पर बात होगी। ऐसे कानून क्यों बनाए गए? सामाजिक स्वीकृति की कमी के कारण ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समाज का हिस्सा नहीं माना जाता […]
citizen rights icon

घरेलू हिंसा कहां हो सकती है?

जरूरी नहीं है कि घरेलू हिंसा आपके घर तक ही सीमित हो, कहीं भी हो सकती है, जैसे आपके रोजगार या शिक्षा का स्थान, आपके बच्चे का स्कूल, आदि।
Crimes and Violence