यौन टिप्पणी करना और धमकी देना क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

अगर कोई किसी महिला को यौन या सेक्सुअल रूप से धमकी देने वाली कोई बात कहता है, तो यह कानून के तहत अपराध है। कानून के तहत केवल पुरुष को ही इस तरह के अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

यौन टिप्पणियों के कुछ उदाहरण इस प्रकार है:

• कोई टिप्पणी या बयान जो किसी महिला को सेक्सुअल महसूस होता है।

• कोई सामान्य टिप्पणी जो बिल्कुल सेक्सुअल प्रकृति की नहीं है, लेकिन इसका सेक्सुअल निहितार्थ है। उदाहरण के लिए, ऐसे शब्द कहना जिनके कई अर्थ हो या इशारे करना।

यौन धमकी मौखिक, हावभाव से या लिखित हो सकती है। ऐसे कृत्यों के लिए और अधिक सजा का प्रावधान है। ऐसा बयान देना या व्यवहार करना एक यौन धमकी है यदि:

• यह सेक्सुअल है और इसका उद्देश्य किसी महिला को डराना, चोट पहुंचाना या परेशान करना है।

• यह किसी महिला को अनुचित स्पर्श या किसी जबरदस्ती यौन क्रिया के बारे में चेतावनी देने के लिए बनाया गया है जो होने वाला होता है।

यौन धमकी या टिप्पणी करने पर न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष तक की जेल की सजा है और साथ ही जुर्माना भी है।

गैर शारीरिक यौन व्यवहार

गैर-शारीरिक व्यवहार जो अवांछित और यौन प्रकृति का है, ‘यौन प्रताड़ना’ (सेक्सुअल हरासमेंट) के रूप में जाना जाता है।

‘यौन प्रताड़ना’, शारीरिक या गैर-शारीरिक क्रियाएं हो सकती हैं जैसे:

यौन संबंधित वाक्य बोलना या भाव व्यक्त करना।

  • यौन अंगों के बारे में बोलना, इशारा करना या दिखाना ताकि बच्चा इसे देख सके।
  • किसी यौन संबंधित वस्तु, या यौन अंग के किसी भी भाग को बच्चे को दिखाना।
  • किसी बच्चे को उसके अपने शरीर के अंगों को किसी और को दिखाने के लिए कहना या मजबूर करना।

पीछा करना और धमकी देना

  • किसी बच्चे को, फ़ोन, एसएमएस, इंटरनेट या किसी अन्य माध्यम से, बार-बार या लगातार, सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से देखना, उसका पीछा करना, या उससे संपर्क करना।
  • किसी बच्चे को, किसी भी प्रकार के माध्यम से किसी यौन क्रिया में शामिल करने के लिए फुसलाना या धमकी देना।

अश्लील चित्रण संबंधी

  • बच्चे को, किसी भी रूप में अश्लील चित्र दिखाना।
  • बच्चे को चॉकलेट जैसी चीज़ों को देकर लुभाना ताकि बच्चा किसी भी अश्लील कृत्य में भाग ले सके।

एक बच्चे को यौन प्रताड़ित करने का दंड, 3 साल तक की जेल की सजा के साथ साथ जुर्माने की सजा भी हो सकती है।

सामूहिक बलात्कार क्या है?

ट्रिगर चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

बलात्कार के इरादे से जब कई लोगों का समूह किसी महिला के साथ बलात्कार करता है तो यह सामूहिक बलात्कार कहलाता है। सामूहिक बलात्कार के मामले में, समूह का प्रत्येक व्यक्ति अपराध का दोषी होता है। सामूहिक बलात्कार के लिए अपराधी को बीस साल के कारावास से लेकर आजीवन कारावास (व्यक्ति के शेष जीवन पर्यन्त कारावास) की सज़ा तय है। यदि पीड़िता की आयु सोलह वर्ष से कम है, तो अपराधी को आजीवन कारावास की सज़ा मिलती है। यदि पीड़िता बारह वर्ष से कम उम्र की है, तो अपराधियों को मौत की सजा भी दी जाती है।

इसके अलावा अपराधी से उचित जुर्माना वसूला जायेगा जिससे कि पीड़िता के इलाज और पुनर्वास का खर्च निकल सके। यह जुर्माना पीड़िता को दिया जाता है।

अनुचित ढंग से यौन स्पर्श करना क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है।

अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को यौन इरादे से अनुचित तरीके से छूता है, तो यह कानून के तहत अपराध है। स्पर्श बलपूर्वक भी हो सकता है या नहीं भी हो सकता है, लेकिन अपराधी को उसके अपराधों के लिए दंडित किया जाएगा। कानून के तहत केवल पुरुष को ही अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

यौन स्पर्श करना अनुचित है अगर यह यौन इरादे से और किसी महिला की सहमति के बिना किया गया है। इसके कुछ उदाहरण निम्न हैं:

• किसी महिला को असहज, डरा हुआ या नाराज़ महसूस कराना। उदाहरण के लिए, किसी महिला को आवश्यकता से अधिक समय तक छूना।

• किसी महिला को यौन उत्पीड़न के इरादे से छूना। उदाहरण के लिए, किसी महिला की अनुमति के बिना उसके शरीर पर दिखाई देने वाली त्वचा पर स्पर्श करना, चाहे वह उसके कपड़ों के नीचे हो या उसके ऊपर।

• महिला को कोई चोट या नुकसान पहुंचाना। उदाहरण के लिए, किसी महिला को पीटना या उसके शरीर को बलपूर्वक छूना।

किसी महिला को गलत तरीके से छूने पर कम से कम एक साल और अधिकतम पांच साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

एक बच्चे का यौन प्रच्छेदन (सेक्सुअल पेनिट्रेशन)

जब किसी वस्तु या किसी भी शरीर के भाग को किसी बच्चे के शरीर के किसी भाग में घुंसाया या प्रच्छेदित (पेनिट्रेट) किया जाता है, तो इसे एक अपराध माना जाता है जिसे ‘प्रच्छेदक यौन आक्रमण’ (पैनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) कहा जाता है।

निम्नलिखित क्रियाएं प्रच्छेदक यौन आक्रमण (पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) की श्रेणी में आती हैं:

  • किसी भी बच्चे के योनि, मुंह, मूत्रमार्ग या गुदा में अपने लिंग, या शरीर के किसी अन्य भाग या वस्तु को घुसाना।
  • किसी बच्चे को उसके अपने लिंग को, किसी अन्य व्यक्ति या चीज़ में घुसाने के लिए मजबूर करना।
  • किसी बच्चे के साथ ‘मुख मैथुन’ करना, या किसी बच्चे को किसी और के साथ मुख मैथुन करने के लिए मजबूर करना।

इस अपराध के लिए सजा, जुर्माना के साथ साथ, 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है।

अपराध दोहराने की सजा

अगर किसी को पूर्व में भी बलात्कार/सामूहिक बलात्कार के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है, और बाद में उन्हें फिर से बलात्कार/सामूहिक बलात्कार के लिए दोषी ठहराया जाता है, तो उसे (आजीवन कारावास (व्यक्ति के शेष जीवन पर्यन्त कारावास) या मृत्युदण्ड की सजा मिलती है।

सेक्सुअल फ़ेव़र या डिमांड क्या है?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

यदि कोई पुरूष किसी महिला से उनकी सहमति के बिना और उनकी अरुचि के बावजूद यौन संबंध बनाने की मांग करता है या सेक्सुअल डिमांड रखता है, तो ऐसा करना एक अपराध है। कानून के तहत केवल पुरुष को ही अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

यदि अनुरोध या डिमांड के बाद भी कोई व्यक्ति किसी को शारीरिक रूप से चोट पहुँचाता है या किसी प्रकार का बलपूर्वक व्यवहार करता है, तो ऐसे कार्यों के लिए और अधिक/कड़ी सजा है। यदि अपराधी का व्यवहार किसी महिला को चोट पहुँचाता है, भय पैदा करता है या परेशान करता है और उसकी सहमति के बिना किया जाता है, तो इसका मतलब है कि अपराधी ने उस पर बल प्रयोग किया है।

सेक्सुअल फ़ेवर या डिमांड करने पर तीन साल तक की जेल की सजा और जुर्माना है।

कार्य स्थल पर यौन शोषण 

यदि किसी महिला के साथ उनके कार्यस्थल पर ऐसा कुछ होता है, तो उसके पास न केवल पुलिस के पास जाने का विकल्प होता है, बल्कि वे आंतरिक समिति के पास भी शिकायत दर्ज करा सकती है, जो यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए कार्यस्थलों में एक आंतरिक तंत्र है।

ब्लैकमेल करना

अगर किसी ने आपके बच्चे पर यौन उत्पीड़न किया है या आपके बच्चे के साथ किए गए यौन कर्म को दर्ज कर लिया है, तो आपको इस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए। माता-पिता के रूप में, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ब्लैकमेलिंग के कारण आपको, आपके बच्चे को और आपके परिवार को मानसिक आघात से न गुजरना पड़े, और ऐसे मामलों को आप पुलिस को, और अन्य अधिकारियों को रिपोर्ट कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि सीमा के ट्यूशन शिक्षक ने उसका यौन उत्पीड़न किया है, और उसने इसका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है और फिर वह उसके माता-पिता से पैसे और कई अन्य तरह की सहायता के लिए ब्लैकमेल कर रहा है, तो ऐसी परिस्थितियों में, उसके माता-पिता को तत्काल पुलिस को, और अन्य अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए जो उस पर कार्रवाई करेंगे।

यदि कोइ व्यक्ति, किसी अन्य व्यक्ति को उसकी प्रतिष्ठा, संपत्ति या शारीरिक क्षति पहुँचाने की धमकी देता है, या किसी ऐसे व्यक्ति को क्षति पहुँचाने की धमकी देता जो उसका करीबी है तो उस व्यक्ति को, ऐसे धमकी देने की सजा, दो साल का जेल, और / या जुर्माना होगा।

अगर कोई आपको ब्लैकमेल कर रहा है तो कृपया पुलिस को 100 नंबर पर कॉल करें। आप बाल यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट भी वहाँ कर सकते हैं।

वैवाहिक बलात्कार

ट्रिगर चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है। 

भारतीय कानून वैवाहिक बलात्कार को अपराध के दायरे में नहीं रखता है। कानून पति को अपनी पत्नी के साथ उसकी सहमति के बिना जबरन संभोग करने के लिए दंडित नहीं करता है, जब तक कि वह अठारह वर्ष से कम उम्र (नाबालिग) की न हो।

इसलिए, किसी पुरुष द्वारा अपनी वयस्क पत्नी के साथ सम्भोग या किसी तरह की यौन क्रिया बलात्कार नहीं है। हालाँकि, यदि कोई महिला अपने पति से अलग रह रही है तो यह लागू नहीं होता है। यदि स्त्री पुरुष विवाहित हैं लेकिन अलग-अलग रहते हैं, तो पत्नी के संभोग के लिए सहमति नहीं होने पर पति बलात्कार का दोषी है। इस मामले में पति को जुर्माने के साथ 2 से 7 साल की कैद की सजा है।

हालांकि कानून वैवाहिक बलात्कार को दंडित नहीं करता है, एक महिला को घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत राहत मिल सकती है। यह कानून यौन शोषण को अपराध मानता है, जिसमें यौन प्रकृति के किसी भी व्यवहार को शामिल किया गया है जो किसी महिला की गरिमा का दुरुपयोग, अपमान या मर्यादा का उल्लंघन करता है। घरेलू हिंसा के खिलाफ महिला के अधिकारों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें।

यौन इशारे क्या हैं?

[जारी चेतावनी: इस लेख में शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के बारे में जानकारी है जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकती है।

यदि कोई व्यक्ति ऐसे यौन इशारे करता है जो अपमानजनक और सेक्सुअल है, तो ऐसा करना एक अपराध है। कानून के तहत केवल पुरुष को ही अपराध के लिए दंडित किया जा सकता है।

यौन क्रियाओं और इशारों के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं, जब कोई व्यक्ति:

• किसी महिला को देखते समय खुद को गलत तरीके से छूना।

• फ्लाइंग किस, सीटी बजाना या किसी महिला के शरीर की ओर इशारा करना।

• अगर कोई महिला स्पष्ट रूप से अरुचि और परेशानी व्यक्त कर रही है, फिर भी उसके सामने किसी व्यक्ति का कपड़े उतारना और यौन इशारें करना।

यौन इशारे करने पर जुर्माने के साथ न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष तक की जेल की सजा है।