पॉक्सो कानून पर यह गाइड सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के साथ मिलकर तैयार की गई है।
यह गाइड आपकी कैसे मदद कर सकती है?
यह गाइड बच्चों के यौन शोषण के बारे में ज़रूरी जानकारी देती है। इस गाइड का मकसद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में आपको समझना है।
इसमें बच्चों के यौन शोषण के अलग-अलग प्रकार और अलग-अलग अपराधों के लिए सजा के बारे में भी बताया गया है।
इस गाइड में आपको यह जानकारी भी मिलेगी:
- यौन शोषण की शिकायत कैसे करें
- अदालत में बच्चों के लिए आसान और सुरक्षित प्रक्रियाएँ, जैसे बच्चे का बयान कैसे दर्ज किया जाना चाहिए
- झूठी शिकायत देने पर क्या हो सकता है
इस गाइड में किन कानूनों पर बात होगी?
इस गाइड में इन कानूनों के बारे में जानकारी दी गई है:
- यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012
- किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015



