दहेज कोई भी ऐसी मूल्यवान वस्तु है, जो नकद और संपत्ति के रूप में हो। दहेज या तो दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को या दूल्हे के परिवार द्वारा दुल्हन के परिवार को शादी करने की शर्त के तौर पर दिया जाता है।
दहेज
इस लेख में हम दहेज पर बात करेंगे और उन परिस्थितियों को समझेंगे, जिनमें दहेज मांगना एक अपराध होता है। यहां मुख्य रूप से दहेज निषेध अधिनियम, 1961 में मौजूद कानून पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।