बदलाव के लिए हमारा जनादेश
हमारा मिशन कानूनों को सरल बनाना है। कानूनी जानकारी को समझने और कार्रवाई योग्य बनाने में कई बाधाएं आती हैं जैसे कानूनी जागरूकता की कमी और अंग्रेजी में मुश्किल स्पष्टीकरण, जिसे केवल 10% भारतीय ही पढ़ सकते हैं।सिस्टम को नेविगेट करना और बढ़ते आर्थिक बोझ ने नागरिकों के लिए न्याय की तलाश करना या उनके अधिकारों को लागू करना और भी मुश्किल बना दिया है।
हमारा लक्ष्य टैकनोलजी का इस्तेमाल इस तरीके से करना है कि कानूनी बाधाएं दूर हो जाएं और कानूनी जानकारी अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ में मुफ्त में उपलब्ध हो। हम जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।
हमारे दर्शकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कानूनी जानकारी सरल भाषा में प्रसारित की जाती है।दर्शकों की कानूनी समस्याओं को हल करने में मदद के लिए जानकारी अनुछेद, या स्टेप-बय-स्टेप गाइड, या वीडियो/ऑडियो के रूप में प्रदान की जाती है। हम वेबसाइट के आस्क न्याया सेक्शन से अपने दर्शकों के कानूनी सवालों के जवाब भी देते हैं।हमारा एक्सेस टू जस्टिस नेटवर्क, जिला वकीलों और कानून के छात्रों की मदद से हमारे यूजर्स को उनके अधिकारों को लागू करने में मदद करता है।
अपने मिशन को प्राप्त करने के लिए, हम गैर सरकारी संगठनों और समुदाय के नेताओं को कानूनी चैंपियन के रूप में सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे भारत के अलग-अलग हिस्सों में कानूनी जानकारी पोहोंचा सकें।
हमारा सहयोग ज्यादातर गैर-सरकारी संगठनों और नागरिक समाज संगठनों के साथ है। हम कई क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स के साथ भी काम करते हैं जो कानूनी विषयों पर जानकारी देते हैं।
उनके समर्थन से, हम जानकार व्यक्तियों का एक मजबूत समुदाय बना रहे हैं जो अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जानते हैं।

1,50,00,000
यूजर्स तक पोहोचे
1,00,000
व्यस्त ऑनलाइन समुदाय
2,500
यूजर्स के प्रश्नों के उत्तर
300
एक्सेस टू जस्टिस नेटवर्क के सदस्य
68
कानूनी विषय
50
भागीदार संगठन
25
भारतीय शहरों में कानूनी जानकारी पहुंची
6
समर्थित भारतीय भाषाए

मीडिया में न्याया
न्याया के अभियानों को कई राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफार्मों पर दिखाया गया है। अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।
और अधिक पढ़ें