भारत एक विशाल देश है, जहाँ ज़मीन के मामले में रिकॉर्ड रखने का काम ऐतिहासिक रूप से खराब रहा है। यह भारत में ज़मीन विवाद का एक बड़ा कारण है।

ज़मीन और संपत्ति विवाद

इस लेख में भूमि और अचल संपत्ति से संबंधित विभिन्न प्रकार के विवादों और उन उपायों पर चर्चा की गई है, जिन्हें आप अपनी अचल संपत्ति पर अपने अधिकार को सुरक्षित रखने के किए अपना सकते हैं। यह मुख्य रूप से सिविल प्रक्रिया संहिता 1908, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम 1925, इस्लामी व्यक्तिगत कानून, भारतीय दंड संहिता 1860, भारतीय सुखभोग अधिनियम 1882 और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवज़ा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 में निर्धारित कानून से संबंधित है।